×

वांग यी और नामीबिया की विदेश मंत्री के बीच वार्ता

 

बीजिंग, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य, विदेश मंत्री वांग यी ने 17 अप्रैल को पेइचिंग में नामीबिया की विदेश मंत्री सेल्मा आशीपाला-मूसावी के साथ वार्ता की।

वांग यी ने कहा कि चीन-नामीबिया सहयोग का विकास और उसे गहरा करना दोनों देशों के लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करता है, चीन-अफ्रीका सम्बंधों की सामान्य प्रवृत्ति के अनुरूप है, और वैश्विक दक्षिण की एकजुटता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। चीन नामीबिया के साथ मिलकर दोनों राष्ट्राध्यक्षों द्वारा संपन्न महत्वपूर्ण सहमति को लागू करने, विकास रणनीतियों के सामंजस्य को मजबूत करने, चीन की शून्य-टैरिफ नीति के लाभों का सदुपयोग करने और कृषि, जन जीवन और युवा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में परियोजनाओं को आगे बढ़ाने को तैयार है।

मूसावी ने कहा कि नामीबिया और चीन पारंपरिक साझेदार और सच्चे मित्र हैं। नामीबिया चीन के साथ उच्च स्तरीय आदान-प्रदान को बनाए रखने, विभिन्न क्षेत्रों में आदान-प्रदान और सहयोग का विस्तार करने और द्विपक्षीय सम्बंधों को एक नए और उच्च स्तर पर ले जाने के लिए तत्पर है। नामीबिया चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित चार वैश्विक पहलों का समर्थन करता है।

(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/