अमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद सीमित दायरे में सोना, कच्चा तेल करीब 15 प्रतिशत घटा
नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका-ईरान की ओर से दो हफ्तों के सीजफायर के ऐलान के बाद सोने एक सीमित दायरे में बने हुए हैं। वहीं, कच्चे तेल की कीमत में करीब 15 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।
अमेरिका और ईरान की ओर से 8 अप्रैल की सुबह सीजफायर का ऐलान किया है, तब से दोनों देश कूटनीतिक स्तर पर तनाव कम करने की कोशिश कर रहे हैं।
7 अप्रैल को ब्रेंट क्रूड 109.27 डॉलर प्रति बैरल पर था। वहीं, अब कीमत करीब 11 प्रतिशत घटकर 98 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गई है।
ब्रेंट क्रूड की अपेक्षा डब्लूटीआई क्रूड में अधिक गिरावट देखी गई है। 7 अप्रैल को ब्रेंट क्रूड 112.95 डॉलर प्रति औंस पर था, जो कि सीजफायर शुरू होने के एक हफ्ते बाद 96 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। यह करीब 15 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है।
दूसरी तरफ, सोना एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है और इनमें मामूली तेजी देखने को मिली है।
सीजफायर होने के बाद सोने का दाम का दाम 2.66 प्रतिशत बढ़कर 4,810 डॉलर प्रति औंस हो गया है, जो कि पहले 4,684 डॉलर प्रति औंस था।
एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिका की ओर से स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज को ब्लॉक करने के ऐलान के बाद सोने में मुनाफावसूली देखने को मिली। उन्होंने आगे कहा कि सोना 1,48,500 रुपए से लेकर 1,52,500 रुपए की रेंज में रह सकता है।
सोने की अपेक्षा चांदी के दाम मजबूती देखने को मिली है।
7 अप्रैल को चांदी का कीमत 72 डॉलर प्रतिशत औंस थी, जो कि बीते एक हफ्ते में 8 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 78 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है।
वहीं, कॉपर की कीमतों में भी एक हफ्ते में बड़ी तेजी देखने को मिली है। कॉपर का दाम करीब 9 प्रतिशत बढ़कर 6 डॉलर प्रति पाउंड पर पहुंच गया है, जो कि पहले 5.5 डॉलर प्रति पांउड थी।
--आईएएनएस
एबीएस/