×

Shahrukh khan: अपनी पूरी जिंदगी में सिर्फ ये तीन चीजें खाकर रह सकते हैं शाहरूख खान, खुद किया खुलासा

 

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरूख खान पिछले काफी समय से सिल्वर स्क्रीन से दूरी बनाए हुए है। उनके फैंस उनको करीब दो साल से किसी फिल्म में नहीं देखा है। उनकी पिछली रिलीज फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। हालांकि शाहरूख खान अपने फैंस के साथ लगातार जुड़े रहते है। सोशल मीडिया के जरिए शाहरूख खान अपने चाहने वालों के साथ जुड़े रहते है। अब हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक अस्क एस आर के सेशन रखा था। इस सेशन के दौरान फैंस शाहरूख खान से कोई भी सवाल पूछ सकते है। ऐसे में अभिनेता से उनके फैंस ने कई सारे सवाले पूछे वहीं अभिनेता ने भी हर एक सवाल का अच्छे से जवाब दिया है। इस सेशन के दौरान अभिनेता के चाहने वालों ने उनसे फिल्मों से लेकर पर्सनल तक कई सवाल किए। जिसका जवाब अभिनेता ने भी अपने अंदाज में दिया। वहीं कई लोगों ने शाहरूख खान से अजीबो गरीब सवाल पूछा। एक यूजर ने शाहरूख खान से पूछा कि, अगर अपको पूरी जिंदगी सिर्फ तीन चीजें खाने को मिले तो आप क्या खाएंगे। इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेता ने लिखा कि, दाल चावल और प्याज़। जबकि कई लोगों ने ऐसा सोचा होगा कि शाहरूख खान कोई शाही पकवान का नाम लेंगे लेकिन उन्होंने सबसे सादा खाने का नाम लिया है।

SSR Death Case: जेल से छूटते ही रिया चक्रवर्ती ने लिया एक्शन, हाई कोर्ट से सुशांत की बहनों की FIR रद्द करने की अपील

Avtaar 2: अवतार 2 फिल्म से सामने आया अभिनेत्री केट विंसलेट का पहला लुक, सोशल मीडिया पर वायरल

South Super Star: कुछ ऐसे एक दूसरे के साथ गहरा रिश्ता शेयर करते हैं ये साउथ सुपरस्टार