मालिक ने लगाई डांट, तो परेशान केयरटेकर ने गला दबाकर की हत्या, पुलिस पुछताछ में बनाई बनाई झूठी कहानी

ओडिशा के ढेंकनाल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 21 वर्षीय केयरटेकर दीपक बिस्वाल ने अपने 73 वर्षीय मालिक गिरीश कुमार राउत की हत्या कर दी। यह पूरी घटना ढेंकनाल जिले के रामेश्वरपुर इलाके में घटी। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग मालिक गिरीश कुमार राउत अक्सर अपने केयरटेकर दीपक पर गुस्सा हो जाते थे और उसे डांटते रहते थे। दीपक काफी समय से उसके बुरे व्यवहार से तंग आ चुका था। 28 फरवरी की रात करीब 8 बजे जब घर पर कोई नहीं था तो दीपक ने मौके का फायदा उठाकर कपड़े से गिरीश कुमार का गला घोंटकर हत्या कर दी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
हत्या के बाद दीपक ने पहले तो यह कहानी गढ़ी कि मकान मालिक बिस्तर से गिरकर बेहोश हो गया है। हालांकि, जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो वह डर गया और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए ढेंकनाल एसपी अभिनव सोनकर ने कहा, "ढेंकनाल टाउन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 (1) लागू की गई है। घटना के बाद हमारे अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। हमने मामले की जांच शुरू की। हमने शव का पंचनामा तैयार किया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम में पाया गया कि गर्दन पर निशान थे, जिससे पता चलता है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी।"

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
एसपी अभिनव सोनकर ने बताया, "पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पूछताछ के बाद पता चला कि केयरटेकर दीपक बिस्वाल इस घटना में शामिल था। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और उसके बाद हमने जांच शुरू कर दी है। हमने दीपक को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया है। केयरटेकर दीपक और घर के मालिक गिरीश के बीच अक्सर बहस होती थी, जिससे दीपक मानसिक रूप से परेशान था।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इसी गुस्से में उसने मौका मिलते ही मालिक की हत्या कर दी।" फिलहाल ढेंकनाल पुलिस ने केयरटेकर दीपक बिस्वाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।