यात्रीगण कृपया ध्यान दे! 30 अप्रैल तक इस रूट पर 14 ट्रेनें रद्द कुछ का रूट डायवर्ट, देखे लिस्ट
बहुत से लोग इंडियन रेलवे से यात्रा करने के लिए महीनों पहले ही अपनी टिकट बुक करवा लेते हैं। इसलिए, यात्रियों के लिए रेलवे से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी से अपडेट रहना बहुत ज़रूरी हो जाता है। इंडियन रेलवे रोज़ाना सैकड़ों ट्रेनें चलाती है; लेकिन, कभी-कभी रखरखाव के काम या अन्य कारणों से ट्रेनों को रद्द करना पड़ता है। अगर आप आने वाले दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द करने और कई अन्य ट्रेनों के रूट बदलने की घोषणा की है, जो 30 अप्रैल तक लागू रहेगी। आइए, पूरी जानकारी विस्तार से जानते हैं...
इस रूट पर रद्द की गई ट्रेनें
उत्तर पश्चिम रेलवे ने चुरू-सादुलपुर सेक्शन पर डबल-लाइन बिछाने और ऑटोमैटिक सिग्नलिंग के काम को आसान बनाने के लिए 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 'मेगा ब्लॉक' लगाने का फैसला किया है। इस दौरान, चुरू और सादुलपुर के बीच चलने वाली यात्री ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। इस काम के चलते 14 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, 22 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी, और 30 ट्रेनें बदले हुए रूट से चलेंगी।
ये ट्रेनें रद्द रहेंगी:
हनुमानगढ़-जयपुर ट्रेन 15 अप्रैल से 28 अप्रैल तक पूरी तरह रद्द रहेगी।
रेवाड़ी-बीकानेर पैसेंजर ट्रेन (चुरू-सादुलपुर के रास्ते) 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
हिसार-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
जोधपुर-रेवाड़ी ट्रेन (चुरू-रतनगढ़ के रास्ते) की 25 अप्रैल से 28 अप्रैल के बीच चार फेरियां रद्द की गई हैं।
चुरू-लुधियाना ट्रेन सेवा 14 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चुरू और हिसार के बीच बंद रहेगी।
बीकानेर-हिसार पैसेंजर ट्रेन 14 अप्रैल से 29 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
जोधपुर-हिसार पैसेंजर ट्रेन चुरू और हिसार के बीच नहीं चलेगी। जयपुर–बठिंडा ट्रेन 25 अप्रैल से 28 अप्रैल तक लोहारू से आगे रद्द रहेगी।
जोधपुर–रेवाड़ी ट्रेन 15 अप्रैल को रद्द रहेगी।
रेवाड़ी–सीकर ट्रेन 15 अप्रैल को रद्द रहेगी। कोटा-सिरसा एक्सप्रेस रेल सेवा 14 और 26 अप्रैल को लोहारू-सिरसा सेक्शन पर रद्द रहेगी।
दिल्ली-हिसार ट्रेन 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
रेवाड़ी-सीकर ट्रेन 25 अप्रैल से 28 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
ये ट्रेनें बदले हुए रूट पर चलेंगी:
सालासर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 15 अप्रैल से 28 अप्रैल तक रेवाड़ी-रिंगस-फुलेरा-डेगाना रूट पर चलेगी। इस दौरान, ट्रेन नारनौल, नीम-का-थाना, रिंगस, फुलेरा और मकराना स्टेशनों पर रुकेगी।
बीकानेर-हावड़ा सुपरफास्ट (12372) ट्रेन 16 अप्रैल से 23 अप्रैल तक बीकानेर-मेड़ता बाईपास-जयपुर-रेवाड़ी रूट से चलेगी। यह ट्रेन नोखा, नागौर, मकराना, फुलेरा, जयपुर और अलवर रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।
बाड़मेर-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन 25 अप्रैल को फुलेरा-नारनौल-रेवाड़ी रूट पर चलेगी।
हिसार-सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन 21 और 28 अप्रैल को भिवानी-रेवाड़ी-रिंगस के रास्ते चलेगी।
हैदराबाद-हिसार ट्रेन 25 अप्रैल को रिंगस-नारनौल-रेवाड़ी के रास्ते चलेगी।
सियालदह-बीकानेर दुरंतो ट्रेन 26 अप्रैल से 28 अप्रैल तक बदले हुए रूट पर चलेगी।
दिल्ली-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक रिंगस-रेवाड़ी-फुलेरा के रास्ते चलेगी।
बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 16 अप्रैल से 26 अप्रैल तक रोज़ाना 90 मिनट देरी से चलेगी।