×

गर्मी से बचने के लिए शख्स ने बताया तरीका जो हो गया वायरल, आप भी देखें Video

 

अब तो हर किसी के पास फोन है और हर कोई सोशल मीडिया पर भी है तो लोगों को जब भी कुछ शेयर करने का मन करता है या फिर लोगों को कोई ट्रिक या टिप देना होता है तो लोग तुरंत ही उसका वीडियो बनाकर पोस्ट कर देते हैं। अब उसमें से जो वीडियो लोगों को पसंद आ जाता है या फिर उनका ध्यान खींच लेता है, वो वायरल हो जाता है। आपने ऐसे कई सारे वायरल वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या है जो वो वायरल हो गया।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक शख्स बताता है कि उसके कमरे की खिड़की से धूप अंदर आती है और उस वजह से बहुत गर्मी हो जाती है। इसका बाद वो उस धूप को ब्लॉक करने का तरीका बताता है। वो बताता है कि एल्युमिनियम फॉयल से वो इस धूप को ब्लॉक करेगा। इसके बाद वो खिड़की के शीशों पर एल्युमिनियम फॉयल काटकर लगा देता है और उसका चमकने वाला भाग बाहर की तरफ रखता है। इसके बाद वो जिस खिड़की पर एल्युमिनियम फॉयल लगा है और जिस पर नहीं लगा है, दोनों का अंतर भी दिखाता है। वो अंत में बताता है कि अच्छे से एल्युमिनियम फॉयल लगाने के बाद कमरे का तापमान भी कम हुआ क्योंकि कमरे में धूप नहीं आ रही है।

आपने अभी जो वीडियो खा उसे इंस्टाग्राम पर neetguruofficial नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 11 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'गर्मी की छुट्टी।' वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बहुत अच्छी जानकारी। दूसरे यूजर ने लिखा- अच्छा आइडिया है। तीसरे यूजर ने लिखा- सभी को अपने घर में इस कवर का इस्तेमाल करना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- आप बहुत समझदार हैं।