थस्टी जॉब अलर्ट: प्रोजेक्ट साइंटिस्ट सहित कई पदों पर भर्ती, इन दिन वॉक-इन इंटरव्यू
चंडीगढ़, 23 अप्रैल (आईईएएनएस)। ब्रिंक-ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (टीएचएसटीआई-थस्टी), फरीदाबाद, ने प्रोजेक्ट साइंटिस्ट समेत विभिन्न 9 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों के लिए रिक्तियां निकाली हैं।
अनुवादक स्वास्थ्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (थस्टी) ने जिन 9 पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें प्रोजेक्ट साइंटिस्ट (फार्मासिस्ट), प्रोजेक्ट असिस्टेंट, डेटा मैनेजर, एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट (मानव संसाधन - एचआर), प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-II (सिंथेटिक ऑर्गेनिक केमिस्ट), प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-III (मेडिकल), प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट-III, और प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट- I, और सीनियर रिसर्च साइंटिस्ट (क्लिनिकल) के 1-1 पद शामिल हैं।
ब्रिंक-टीएचएसटीआ की ओर से जारी पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन लिखित परीक्षा/कौशल परीक्षा/इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 18,000 से 1,25,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार एमफार्मा, बीफार्मा, जीवन विज्ञान में मास्टर्स, पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री, कार्बनिक रसायन विज्ञान में मास्टर्स, एमडी/एमडीएस/एमपीएच/पीएचडी, अर्थशास्त्र/जन स्वास्थ्य/स्वास्थ्य अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन, डीएमएलटी के साथ 10वीं उत्तीर्ण, एमडी/एमएस/डीएनबी, एमबीबीएस/बीडीएस होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 28 वर्ष और अधिकतम आयु पद अनुसार 35 से 45 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना इंटरव्यू के तारीख के हिसाब से की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
वॉक-इन इंटरव्यू संबंधित पद अनुसार 30 अप्रैल से 8 मई के बीच सुबह 09.00 बदे से 'टीएचएसटीआई, एनसीआर बायोटेक साइंस क्लस्टर, तीसरा माइलस्टोन, फरीदाबाद-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे, फरीदाबाद – 121001' पते पर आयोजित किया जाएगा। ऐसे में जो उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय से केंद्र पर पहुंचने के अलावा अपने साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स और उनके हार्ड कॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।
कैंडिडेट्स भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए टीएचएसटीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर, वहां संबंधित पद के लिए जारी डिटेल्ड नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
--आईएएनएस
डीके/डीकेपी