☰
×

टीएचएसटीआई भर्ती 2026: प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट सहित कई पदों पर नियुक्ति का अवसर, 15 अक्टूबर से वॉक-इन शुरू

 

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान और नवाचार परिषद (ब्रिक) का एक संस्थान, ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (टीएचएसटीआई) ने कम समय के लिए प्रोजेक्ट-आधारित विभिन्न 8 पदों पर रिक्तियों की घोषणा के एक विज्ञापन जारी करके की है।

टीएचएसटीआई की ओर से जारी 8 रिक्तियों में प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-II (सीनियर साइकोलॉजिस्ट), ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट, प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट-III, रिसर्च साइंटिस्ट, प्रोजेक्ट रिसर्च फेलो, प्रोजेक्ट टेक्नीशियन और प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-I के 1-1 पद शामिल हैं।

टीएचएसटीआई की ओर से इन सभी पोस्ट के लिए जारी रिक्तियों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन (लिखित परीक्षा/स्किल टेस्ट/इंटरव्यू) के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 28,000 से 1,50,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

वॉक-इन में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-II (सीनियर साइकोलॉजिस्ट) के लिए मनोविज्ञान/क्लिनिकल मनोविज्ञान या संबंधित विषयों में पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री और संबंधित क्षेत्र में कम से कम तीन वर्ष का पोस्ट-क्वालिफिकेशन अनुभव, ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट के लिए ऑक्यूपेशनल थेरेपी या संबंधित विषय में ग्रेजुएट डिग्री, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के लिए लाइफ साइंसेज की किसी भी शाखा में ग्रेजुएट डिग्री और संबंधित क्षेत्र में कम से कम दो वर्ष का पोस्ट-क्वालिफिकेशन अनुभव या लाइफ साइंसेज की किसी भी शाखा में मास्टर डिग्री, प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट-III के लिए लाइफ साइंसेज की किसी भी शाखा में एमएससी/एमटेक या लाइफ साइंसेज की किसी भी शाखा में बीएससी/बीटेक और साथ ही क्वालिफिकेशन के बाद तीन वर्ष का अनुभव, रिसर्च साइंटिस्ट के लिए बायोटेक्नोलॉजी में पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री और ह्यूमन माइक्रोबायोम के क्षेत्र में कम से कम पांच वर्षों का पोस्ट-क्वालिफिकेशन अनुभव, प्रोजेक्ट रिसर्च फेलो के लिए लाइफ साइंसेज में पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री और साथ ही माइक्रोबायोलॉजी में कम से कम एक वर्ष का पोस्ट-क्वालिफिकेशन अनुभव, प्रोजेक्ट टेक्नीशियन के लिए लाइफ साइंसेज में पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री और प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-I के लिए लाइफ साइंसेज की किसी भी शाखा में पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 35 से 50 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना वॉक-इन तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वॉक-इन पदों के अनुसार, प्रोजेक्ट रिसर्च फेलो और प्रोजेक्ट टेक्नीशियन के लिए 15 अक्टूबर को, ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट और रिसर्च साइंटिस्ट के लिए 16 अक्टूबर को, प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-II (सीनियर साइकोलॉजिस्ट) के लिए 19 अक्टूबर को, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के लिए 21 अक्टूबर को, प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-I के लिए 23 अक्टूबर को और प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट-III के लिए 26 अक्टूबर को 'टीएचएसटीआई, एनसीआर बायोटेक साइंस क्लस्टर, तीसरा माइलस्टोन, फरीदाबाद-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे, फरीदाबाद - 121001' पते पर सुबह 9 बजे से आयोजित किए जाएंगे। हालांकि, सिर्फ प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-II (सीनियर साइकोलॉजिस्ट) के लिए सिर्फ वॉक-इन 'कमरा नंबर 366सी, बाल विकास केंद्र, तीसरी मंजिल, ओपीडी बिल्डिंग, सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली-110029' पते पर सुबह 9 बजे से आयोजित किए जाएंगे।

वॉक-इन में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय से केंद्र पर पहुंचने के अलावा अपने साथ अपडेटेड सीवी और सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी को साथ ले जाएं। वहीं, कैंडिडेट्स को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को टीएचएसटीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी