गेंहू सुखाने का ये तरीका देख घूम जाएगा परिंदों का माथा, वायरल हुआ ये देसी इनोवेशन
भारतीय न केवल अपनी मेहनत या चतुराई के लिए, बल्कि अपने देसी जुगाड़ के लिए भी जाने जाते हैं। रोज़मर्रा की समस्याओं का सस्ता और कारगर समाधान ढूँढ़ना भारतीयों की पहचान है। यही वजह है कि जुगाड़ के वीडियो आते ही इंटरनेट पर छा जाते हैं। ऐसा ही एक जुगाड़ का वीडियो हाल ही में सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। वीडियो में एक शख्स ने गेहूँ सुखाने का ऐसा तरीका अपनाया है जिसकी वजह से लोग उसकी तारीफ़ कर रहे हैं।
हम सभी जानते हैं कि गेहूँ और दूसरे अनाज सुखाना हर घर की एक आम ज़रूरत है, खासकर गाँवों और छोटे शहरों में। लोग आमतौर पर अनाज को सुखाने के लिए धूप में फैला देते हैं, लेकिन इस दौरान सबसे बड़ी समस्या पक्षियों की होती है।
यह जुगाड़ क्यों बनाया?
कभी-कभी पक्षी और कबूतर पूरा अनाज बर्बाद कर देते हैं, जिससे काफी नुकसान होता है। ऐसे में एक रेजुगाड़ का वीडियो सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। इस क्लिप को देखने के बाद हर कोई हैरान है।
वीडियो में आप एक आदमी को छत पर गेहूँ फैलाते और उसे मच्छरदानी से ढकते हुए देख सकते हैं। मच्छरदानी को गमलों और लकड़ियों से सहारा देकर उसने एक तरह का पारदर्शी तंबू बना दिया है। यह तरीका न सिर्फ़ अनोखा है, बल्कि बेहद कारगर भी है।
यह तरकीब कमाल की है।
इस तरकीब से सूरज की रोशनी आसानी से अंदर आती है, जिससे गेहूँ अच्छी तरह सूख जाता है और पक्षियों व अन्य जानवरों को अनाज तक पहुँचने से भी रोकता है। इस तरह गेहूँ साफ़ और सुरक्षित रहता है।