आजकल लगभग हर किसी के हाथ में फ़ोन होता है। लगभग हर कोई स्मार्टफोन इस्तेमाल करता है, और उनका डेटा भी अच्छे से रिचार्ज होता है। अब जब फ़ोन में डेटा है, तो लोग सोशल मीडिया का भी खूब इस्तेमाल करते हैं। आप भी सोशल मीडिया इस्तेमाल करते होंगे और रोज़ तरह-तरह के वीडियो और पोस्ट देखते होंगे। इन सबके बीच, आपके फ़ीड पर भी बहुत सारा वायरल कंटेंट आता होगा। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है। चलिए इसके बारे में बात करते हैं।
Loading tweet...
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें गेट बंद है और लोग ट्रेन के गुज़रने का इंतज़ार कर रहे हैं। वीडियो बनाने वाला आदमी गेट पार करके ट्रैक पर जाता है और कहता है, "यहाँ सब लोग तमाशा देख रहे हैं, और कोई उन्हें भगा नहीं रहा है। वे सिर्फ़ तमाशबीन हैं, और वे भाग जाएँगे।" फिर वीडियो में वह ट्रैक पर आई गायों को भगाता हुआ दिखता है। वीडियो में वह सभी जानवरों का पीछा करते हुए दिख रहे हैं ताकि वे ट्रेन की चपेट में आने से बच सकें और यही वजह है कि वीडियो वायरल हो रहा है।
आपने अभी जो वीडियो देखा, उसे X प्लेटफॉर्म पर @ImMemesupplier नाम के अकाउंट ने पोस्ट किया था। कैप्शन में लिखा है, 'भाई, तुममें हिम्मत है।' खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1 लाख से ज़्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा- यह असली गौरक्षक है। दूसरे यूज़र ने लिखा- ये जानवर इन्हीं के हैं। तीसरे यूज़र ने लिखा- मुझे पता है कि वह अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन उन्होंने इसे रिकॉर्ड करके पोस्ट क्यों किया?