ये है दुनिया का सबसे रहस्यमयी झील, जिसे अलग-अलग दिशाओं से देखने पर बदल जाता है आकार
इस धरती पर अनगिनत रहस्य हैं जिन्हें साइंटिस्ट भी नहीं सुलझा पाए हैं। दुनिया भर की नदियों और झीलों में कई राज़ छिपे हैं। कुछ झीलों का पानी बहुत खारा होता है, तो कुछ का पानी बहुत ताज़ा होता है। किसी झील से गर्म पानी निकलता है, तो किसी से लगातार धुआँ निकलता रहता है।
ऐसी ही एक झील के रहस्य के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। जिस झील के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, वह काफी खूबसूरत है। इसका आकार लोगों को अपनी ओर खींचता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे अलग-अलग एंगल से देखने पर इसका आकार बदलता रहता है।
यह झील ताइवान में है। यह सेंट्रल ताइवान के नंदू काउंटी के युची टाउनशिप में है। इसे देखने के लिए हर दिन हज़ारों टूरिस्ट आते हैं। इसका नाम सनमून है। अलग-अलग एंगल से इसका आकार अलग-अलग दिखता है।
ताइवान की यह झील चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरी हुई है। इसकी खास बात यह है कि अगर आप इसे पूरब से देखेंगे, तो यह सूरज की तरह गोल दिखती है। पश्चिम से देखने पर सनमून झील आधे चांद जैसी दिखती है। क्योंकि इसका आकार सूर्य और चंद्रमा जैसा है, इसलिए इसका नाम सनमून झील रखा गया है।