2 टुकड़ों में बंटा ट्रैक्टर, खुद चलकर बाहर आया शख्स, हादसे का लाइव VIDEO रोंगटे खड़े कर देगा
उज्जैन के महिदपुर में हुई एक घटना किसी चमत्कार से कम नहीं है। घटना का दिल दहला देने वाला लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें एक तेज़ रफ़्तार कार एक ट्रैक्टर को इतनी ज़ोर से टक्कर मारती है कि उसके दो टुकड़े हो जाते हैं, लेकिन अंदर बैठे दो लोग ट्रैक्टर से सुरक्षित बाहर निकलते दिख रहे हैं। हालांकि, एक युवक घायल हो गया है और उसका इलाज चल रहा है।
ड्राइवर ट्रैक्टर से सुरक्षित बाहर निकला
यह भयानक हादसा CCTV में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हैरानी और सुकून देने वाली बात यह है कि इतने भयानक हादसे के बावजूद किसी की जान नहीं गई। वीडियो सामने आने के बाद इसे चमत्कार बताया जा रहा है। हादसा इतना गंभीर था कि ट्रैक्टर का अगला हिस्सा पूरी तरह से कट गया। वीडियो में ड्राइवर ट्रैक्टर से बाहर निकलता दिख रहा है।
ट्रैक्टर खराब हुआ, कार भी डैमेज हुई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 11:43 बजे उज्जैन से 60 km दूर महिदपुर में काज़ीखेड़ी पेट्रोल पंप के सामने एक ट्रैक्टर और SUV की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया, उसका अगला हिस्सा पूरी तरह से कट गया और कार को भी भारी नुकसान हुआ।