18 साल पहले किया कांड, पहले ऑफिस का टॉयलेट फिर होटल...आखिर क्यों विदेश जाकर युवक बना कुकर्मी

सिंगापुर से एक ऐसी घटना सामने आई है जो मानवता को झकझोर कर रख देने वाली है। यहां एक व्यक्ति ने क्रूरता की हद पार कर दी। वह दुष्कर्म करने में व्यस्त हो गया। उसने एक लड़के को अपनी हवस का शिकार बनाया। लेकिन वह कानून की नजर से बच नहीं सका। अब उसे ऐसी सजा मिली है कि वह अपने जीवन के 10 साल जेल की कालकोठरी में बिताएगा। उस व्यक्ति का संबंध केवल भारत से है। जी हां, सिंगापुर में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को 2007 में एक 16 वर्षीय लड़के के साथ यौन उत्पीड़न के लिए साढ़े 10 साल से अधिक की जेल की सजा सुनाई गई है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जिस व्यक्ति को सजा सुनाई गई है उसका नाम रंजीत प्रसाद है। अभियोजन पक्ष ने बताया कि अदालत ने रंजीत प्रसाद को अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का दोषी पाया है। स्ट्रेट्स टाइम्स में सोमवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, अदालत ने 3 मार्च को अपना फैसला सुनाया और दोषी को 10 वर्ष और छह महीने की जेल की सजा सुनाई। उस व्यक्ति ने 2007 में लड़के के साथ बलात्कार किया था। रंजीत प्रसाद ने मामले में अपनी दोषसिद्धि और सजा को चुनौती देने का फैसला किया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जिला न्यायाधीश जॉन नाग ने रंजीत प्रसाद को सजा सुनाते हुए इस बात को ध्यान में रखा कि दोषी ने अपने पद का दुरुपयोग किया है, जो पहले 'पीपुल्स एसोसिएशन' (पीए) में युवाओं के साथ काम करता था। पीए यहां सामाजिक सेवाएं संचालित करने वाला एक सरकारी संगठन है। न्यायाधीश ने कहा कि इन घटनाओं का पीड़िता के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। रंजीत प्रसाद की इस लड़के से पहली मुलाकात 2007 में पाया लेबर स्थित एक कार्यालय में हुई थी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

दोषी रंजीत उस समय दक्षिण पूर्व और उत्तर पश्चिम सामुदायिक विकास परिषद (सीडीसी) में पी.ए. के रूप में काम कर रहा था। सामुदायिक परियोजनाओं का प्रबंधन कर रहा था। इसके अलावा, दक्षिणपूर्व सी.डी.सी. युवा नेटवर्क कार्यक्रम की देखरेख कर रहे थे। अपनी गवाही में पीड़ित लड़के ने बताया कि वह युवा नेटवर्क में शामिल होने को लेकर उत्साहित था और वह मॉडलिंग भी करता था। इसके बाद आरोपी रंजीत प्रसाद ने अपने कार्यालय के शौचालय में और बाद में एक होटल में लड़के के साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने 24 अगस्त 2020 को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।