बंदे ने कश्मीर से लाकर दिल्ली में बेच दी स्नोफॉल वाली बर्फ, लोग बोले- भाई की मार्केटिंग स्किल कमाल की
सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो आता है जो यूज़र्स को हैरान कर देता है। आज के समय में लोग सोशल मीडिया के ज़रिए पैसे कमाते भी नज़र आ रहे हैं। लोग आजकल हर चीज़ का वीडियो बनाकर ऑनलाइन शेयर करते हैं। अगर कोई वीडियो वायरल हो जाता है, तो वह छा जाता है। ऐसे में एक आदमी का वीडियो इस समय ऑनलाइन तहलका मचा रहा है। यह वीडियो ऐसा है जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा।
वीडियो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा।
वीडियो में दिख रहा आदमी कुछ हैरतअंगेज कारनामे करता दिख रहा है। इतना ही नहीं, वह अपने इस अनोखे काम को फ़िल्माकर सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहा है, जिसे व्यूज़ भी मिल रहे हैं। इस वीडियो में दिख रहा आदमी कश्मीर घूमने गया था। वहां से वह बर्फबारी से बर्फ़ लेकर दिल्ली लौटता है और हैरानी की बात है कि उससे पैसे कमाता भी दिख रहा है। पूरा वीडियो देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। वीडियो देखें:
वीडियो में आप एक आदमी का अजीब आइडिया देखेंगे, जिसकी वजह से वह उड़कर कश्मीर जाता है। फिर वह कश्मीर से बर्फ़ को एक डिब्बे में पैक करके देश की राजधानी दिल्ली ले आता है। रास्ते में वह लोगों से पूछता है कि बर्फ दिल्ली तक पहुँच जाएगी या रास्ते में पिघल जाएगी। लोग जवाब देते हैं कि रास्ते में पिघल जाएगी। हालाँकि, वह आदमी बर्फ को दिल्ली लाता है और बेचता है। वह आने-जाने वालों को बताता है कि वह इसे कश्मीर से लाया है। वह उन्हें सबूत के तौर पर एक वीडियो भी दिखाता है। फिर लोग बर्फ को छूने के लिए पैसे देते हैं। हैरानी की बात है कि वह बर्फ दिखाकर पैसे कमाता है। यह वीडियो @deluxebhaiyaji नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है।