पहले फोटो से जलाई सिगरेट अब खामनेई की मौत का जश्न मनाती दिखी लड़की, ईरान सुप्रीमों की मौत क बाद वायरल हुआ वीडियो
Mar 1, 2026, 15:10 IST
ईरान के सुप्रीम लीडर, अयातुल्ला अली खामेनेई की US-इज़राइल के मिले-जुले हमले में मौत हो गई है। ईरान में अशांति के बीच, हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक महिला खामेनेई की फोटो जलाकर उससे सिगरेट जलाती दिख रही है। खामेनेई की मौत के बाद, महिला का एक नया वीडियो सामने आया है। महिला खामेनेई की मौत पर खुशी मनाती दिख रही है।
ईरान में आतंक का बोलबाला
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद 40 दिन का शोक घोषित किया गया है। US और इज़राइल ने ईरान पर कई मिसाइलें दागीं। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इज़राइल पर हमला किया और सात देशों में US के मिलिट्री बेस पर भी हमला किया।