बॉयफ्रेंड संग होटल में रुकी थी लड़की, तभी अचानक आ गए परिवारवाले और फिर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां
हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक होटल में ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। यह गोलीबारी किसी और ने नहीं बल्कि होटल मालिक ने की थी। यहां एक दम्पति रह रहा था। जब लड़की के परिवार वालों को इसकी जानकारी मिली तो वे वहां पहुंचे। होटल में बहुत हंगामा हुआ। होटल मालिक हैरान रह गया। उसने गुस्से में गोली चला दी। इस गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए हैं।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी होटल मालिक को हिरासत में ले लिया है। आरोपी सेना से सेवानिवृत्त है और होटल चलाता था। मामला गुरुग्राम के पटौदी इलाके का है। यहां उसका प्रेमी साजिद नाबालिग प्रेमिका के साथ कैपिटल इन होटल में ठहरा हुआ था। इसी बीच यहां हंगामा हो रहा था, तभी होल मालिक रिटायर्ड फौजी राजकुमार ने भीड़ पर फायरिंग कर दी। गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार साजिद नाम का युवक नाबालिग लड़की को भगाकर होटल में ठहरा हुआ था। जब लड़की के परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो वे होटल पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। होटल के बाहर भीड़ बढ़ने लगी और इस दौरान होटल मालिक राजकुमार और लोगों के बीच झड़प हो गई। राजकुमार ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोलियां चलाईं, जिससे वसीम, सौरभ और संदीप घायल हो गए। वसीम नाबालिग लड़की का रिश्तेदार बताया जा रहा है, जबकि सौरभ और संदीप भीड़ में खड़े थे। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हथियार जब्त कर लिया गया
गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली। होटल में एक युवती और एक युवक ठहरे हुए थे और बाद में उनके रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए और होटल मालिक ने गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि घायलों की हालत स्थिर है। फौजी को हिरासत में ले लिया गया है। हथियार भी जब्त किये गये हैं। मामले की जांच पड़ताल चल रही है।