×

लड़की ने कुत्ते से कहा ‘आई लव यू’, जवाब में डॉगेश भाई ने कह दिया कुछ ऐसा की मिनटों में वायरल हो गया वीडियो 

 

सोशल मीडिया की "दुनिया" में, जानवरों के वीडियो अक्सर लोगों का दिल जीत लेते हैं, लेकिन इस बार, एक "बोलने वाले" कुत्ते ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। आम तौर पर, कुत्ते भौंककर या अपनी पूंछ हिलाकर अपना प्यार जताते हैं; हालाँकि, इस वायरल वीडियो में, जिस तरह से एक कुत्ता अपने मालिक से "आई लव यू" कहता है, उसे सुनकर नेटिज़न्स को अपने कानों पर यकीन ही नहीं हो रहा है।

माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट X (पहले Twitter) पर @Yoda4ever हैंडल द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर क्यूटनेस की भरमार ला दी है। वीडियो में एक महिला अपने पालतू कुत्ते पर प्यार लुटाती हुई नज़र आ रही है। जैसे ही वह प्यार से कहती है, "आई लव यू," कुत्ता भी ठीक उसी लय और अंदाज़ में जवाब देता है। कुत्ते की आवाज़ सुनकर, सचमुच ऐसा लगता है जैसे वह अपने मालिक के साथ कोई सच्ची बातचीत कर रहा हो।