×

थाईलैंड चीनी यात्रियों के पर्यटन अनुभव पर देता है ध्यान

 

बीजिंग, 9 अगस्त (आईएएनएस)। थाईलैंड के राष्ट्रीय पर्यटन ब्यूरो की प्रमुख थापेनी किआटफाइबूल ने 8 अगस्त को साक्षात्कार में कहा कि चीन थाईलैंड का अच्छा पड़ोसी है। थाईलैंड दुनिया भर से आए पर्यटकों, विशेषकर चीनी पर्यटकों का स्वागत करने को बड़ा महत्व देता है।

ध्यान रहे कि हाल में थाईलैंड में हुए सांस्कृतिक और खेल कार्यक्रम में चीनी पर्यटकों से जुड़ी सार्वजनिक घटना हुई। इसलिए थाईलैंड में चीनी दूतावास ने थाईलैंड में सांस्कृतिक और खेल कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चीनी पर्यटकों को चेतावनी दी।

इस बारे में थापेनी ने कहा कि चीनी पर्यटकों के लिए ईमानदार, सुरक्षित, मानकीकृत और बेहतर पर्यटन अनुभव आवश्यक है। थाईलैंड का राष्ट्रीय पर्यटन ब्यूरो उक्त घटना पर ध्यान देता है और कई स्तरों पर तैयारी व गारंटी कार्य अच्छे से करेगा।

थापेनी ने कहा कि आंकड़ों के अनुसार इस साल की शुरुआत से अगस्त तक थाईलैंड आने वाले चीनी यात्रियों की संख्या में पिछले साल की इसी समय की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। लगातार बढ़ते चीनी पर्यटन बाजार का सामना करने के लिए थाईलैंड के पर्यटन ब्यूरो को लगातार प्रयास करना होगा, ताकि चीनी पर्यटकों के लिए सेवा की गुणवत्ता उन्नत हो सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/