☰
×

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमला, 15 सेकेंड में 30 राउंड फायरिंग; 3 जवान घायल, CCTV फुटेज वायरल 

 

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर हमला किया गया। बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने CRPF के अखरान कैंप के बाहर नाका ड्यूटी पर तैनात जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में CRPF के तीन जवान घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अनंतनाग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।इस हमले का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फुटेज में बाइक सवार हमलावर जवानों पर लगातार गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने महज 15 सेकेंड के भीतर करीब 30 राउंड फायरिंग की। अचानक हुई इस गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

दोपहर 2:15 बजे हुआ हमला, नाका ड्यूटी पर तैनात थे जवान

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/6QtbtTP1xAc?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/6QtbtTP1xAc/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार दोपहर करीब 2:15 बजे की है। कुलगाम के अखरान इलाके में CRPF कैंप के बाहर जवान नाका ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात हमलावरों ने जवानों को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी।हमलावरों ने कुछ ही सेकेंड में ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और इसके बाद मौके से फरार हो गए। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने तुरंत मोर्चा संभाला और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हमलावरों की पहचान करने में जुटी हैं।

तीन जवान घायल, एक के पैर और दूसरे के हाथ में लगी गोली

फायरिंग में घायल हुए जवानों की पहचान हेड कॉन्स्टेबल सोमवीर और कॉन्स्टेबल संतानो व राकेश दास के रूप में हुई है। तीनों जवान CRPF की 46वीं बटालियन में तैनात हैं।जानकारी के अनुसार, हमले में एक जवान के पैर में, दूसरे के हाथ में और तीसरे की पीठ में गोली लगी है। घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू

हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया है। आसपास के रास्तों और संदिग्ध ठिकानों की जांच की जा रही है। CCTV फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। सुरक्षाबलों को आशंका है कि हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद आसपास के इलाकों में छिप सकते हैं।

गृह मंत्रालय में हाईलेवल मीटिंग

कुलगाम में CRPF जवानों पर हुए हमले के बाद गृह मंत्रालय में भी उच्चस्तरीय बैठक चल रही है। इस बैठक में सुरक्षा से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी हालात की जानकारी ले रहे हैं। CRPF के महानिदेशक (DG) भी अधिकारियों को घटना और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी जरूरी जानकारी दे रहे हैं।फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां हमलावरों की तलाश में जुटी हैं। साथ ही इलाके में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। जांच के बाद ही हमले के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों के बारे में विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।