×

तमिलनाडु CM विजय ने बुजुर्ग महिला को दिया 40 हजार का सनग्लास, वीडियो में जाने अचानक मुलाकात से भावुक हुईं चेल्लम

 

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता से नेता बने विजय एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। मंगलवार को सलेम दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विजय ने एक बुजुर्ग महिला से अचानक मुलाकात की और उन्हें अपना महंगा सनग्लास उपहार में दे दिया। इस दौरान विजय ने महिला से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उनकी सादगी से प्रभावित हुए।

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री विजय मंगलवार को मेट्टूर पहुंचे थे। यहां उन्होंने कावेरी डेल्टा जिलों में सिंचाई के लिए मेट्टूर बांध के गेट खोले। इस दौरान उन्होंने किसानों और स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की। कार्यक्रम के बाद जब विजय सलेम की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने चिन्नागवुर गांव में रुककर बुजुर्ग महिला चेल्लम से मिलने का फैसला किया।विजय का यह दौरा पहले से तय नहीं था। बताया जा रहा है कि मेट्टूर से एयरपोर्ट जाते समय उनका काफिला खेतों के पास रुका, जहां उन्होंने कुछ बुजुर्ग महिलाओं से बातचीत की। इसी दौरान वह किसान पलानीसामी के पशु शेड में भी पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/nzq_nerC01s?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/nzq_nerC01s/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

अचानक सामने आए विजय, हैरान रह गईं चेल्लम

चेल्लम ने बताया कि वह मुख्यमंत्री विजय को अचानक अपने सामने देखकर काफी हैरान रह गईं। उनके अनुसार, विजय उन्हें किसी फिल्मी हीरो की तरह लगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने बेहद सहज तरीके से उनसे बातचीत की और उनका हालचाल पूछा।इस मुलाकात के दौरान विजय ने अपनी जेब से डियोर कंपनी का सनग्लास उतारकर चेल्लम को दे दिया। इस सनग्लास की कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई जा रही है। विजय से उपहार मिलने के बाद चेल्लम ने उसी समय सनग्लास पहनकर उनका अभिवादन किया।

विजय ने पूछा- खाना खाया या नहीं

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री विजय ने बुजुर्ग महिला से पूछा कि उन्होंने खाना खाया या नहीं। चेल्लम ने जवाब दिया कि वह विजय का इंतजार कर रही थीं। इसके बाद विजय ने उन्हें खाना खाने के लिए कहा और बताया कि वह खुद भोजन कर चुके हैं।इस छोटी सी मुलाकात ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। लोगों ने विजय के इस व्यवहार की सराहना की और कहा कि मुख्यमंत्री ने बिना किसी औपचारिकता के आम लोगों के बीच जाकर बातचीत की।

किसानों और ग्रामीणों से भी की बातचीत

मेट्टूर दौरे के दौरान विजय ने किसानों से भी मुलाकात की। उन्होंने खेतों में काम कर रहे लोगों से उनकी समस्याएं जानीं और ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। किसान पलानीसामी के पशु शेड पहुंचकर उन्होंने वहां मौजूद लोगों से बातचीत की।

मुख्यमंत्री विजय का यह अंदाज सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है। उनके समर्थकों ने बुजुर्ग महिला के साथ हुई इस मुलाकात के वीडियो और तस्वीरें साझा की हैं। लोग विजय के इस व्यवहार को उनकी जमीन से जुड़ी छवि से जोड़कर देख रहे हैं।गौरतलब है कि अभिनेता से राजनीति में आए विजय अक्सर अपने जनसंपर्क कार्यक्रमों के दौरान आम लोगों से सीधे संवाद करते नजर आते हैं। मेट्टूर दौरे के दौरान बुजुर्ग महिला चेल्लम के साथ हुई उनकी यह मुलाकात भी इसी वजह से सुर्खियों में आ गई है।