एसवीआईएमएस-तिरुपति भर्ती: 67 पैरामेडिकल और नॉन-पैरामेडिकल पदों पर आवेदन जारी, 10 अगस्त अंतिम तिथि
अमरावती, 3 अगस्त (आईएएनएस)। देश के किसी प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान और अस्पताल में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, श्री वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसवीआईएमएस), तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी), तिरुपति ने पैरामेडिकल और नॉन-पैरामेडिकल के विभिन्न 67 पदों को भरने के लिए आंध्र प्रदेश के मूल निवासी से आवेदन अलग-अलग आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।
एसवीआईएमएस की ओर से जारी 67 रिक्तियों में पैरामेडिकल के 19 और नॉन-पैरामेडिकल के 48 पद शामिल हैं। पैरामेडिकल के 19 पदों में बैकलॉग रिक्तियां 4 और नियमित रिक्तियां 15 हैं। वहीं, नॉन-पैरामेडिकल के 48 पदों में बैकलॉग रिक्तियां 11 और नियमित रिक्तियां 37 हैं।
पैरामेडिकल के 19 रिक्तियों के 4 बैकलॉग पदों में न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजिस्ट ग्रेड-I का 1, न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजिस्ट ग्रेड-II का 1, परफ्यूजन टेक्नोलॉजिस्ट ग्रेड-II/सहायक परफ्यूजनिस्ट का 1 और इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक ग्रेड-II का 1 पद शामिल हैं। वहीं, पैरामेडिकल के 15 नियमित रिक्तियों में क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट का 1, बायो-मेडिकल इंजीनियर का 1, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक ग्रेड-II का 1, न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजिस्ट ग्रेड-I का 1, न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजिस्ट ग्रेड-II का 1, स्पीच थेरेपिस्ट का 1, परफ्यूजन टेक्नोलॉजिस्ट ग्रेड-II/असिस्टेंट परफ्यूजनिस्ट के 2, फार्मासिस्ट ग्रेड-II के 6 और ऑडियोमेट्री टेक्नीशियन का 1 पद शामिल हैं।
नॉन-पैरामेडिकल के 48 रिक्तियों के 11 बैकलॉग पदों में इलेक्ट्रिशियन का 1, जूनियर असिस्टेंट के 3, स्टेनो-कम-जूनियर असिस्टेंट के 5 और गैस रूम ऑपरेटर के 2 पद शामिल हैं। वहीं, नियमित रिक्तियों के 37 पदों में मेडिकल कम्युनिकेशन और पब्लिसिटी ऑफिसर का 1, सहायक लेखा अधिकारी के 6, सहायक लाइब्रेरियन के 2, नेटवर्किंग इंजीनियर का 1, सहायक जनसंपर्क अधिकारी का 1, फोटोग्राफर का 1, स्वास्थ्य निरीक्षक का 1, इलेक्ट्रीशियन का 1, जूनियर असिस्टेंट के 12, कैशियर का 1, बिलिंग क्लर्क के 4 और रिसेप्शनिस्ट के 6 पद शामिल हैं।
पैरामेडिकल और नॉन-पैरामेडिकल के इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त तय की गई है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के पात्र उम्मीदवार एसवीआईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से संबंधित पद और विषय के अनुसार 10वीं (एसएससी), डीईई/आईटीआई, 12वीं, ग्रेजुएशन, एमए/एमएससी, पत्रकारिता या जनसंपर्क में डिप्लोमा, बीटेक (सीएसई)/एमएस, पोस्ट-ग्रेजुएशन, एमफिल/पीएचडी, एमएससी या बीएससी के साथ पीजी डिप्लोमा, बीटेक, आदि डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुबव होना भी अनिवार्य है।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर-आधारित ऑनलाइन टेस्ट, इंटरव्यू, अनुभव, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा। वहीं, चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 27,500 से 1,147,760 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो ओपन कैटेगरी (ओसी)/ईडब्ल्यूएस के लिए 2,360 रुपए और बीसी/एससी/एसटी के लिए 1,770 रुपए तय किया गया है।
कैंडिडेट्स को भर्ती, योग्यता आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए एसवीआईएमएस की ओर से संबंधित पोस्ट के लिए जारी अलग-अलग नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।
--आईएएनएस
डीके/डीकेपी