×

सस्पेंडेड बीडीओ की गिरफ्तारी पर मंत्री दिलीप घोष बोले- अपराधियों से थी पुलिस की दोस्ती

 

न्यूटाउन, 26 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष की सस्पेंडेड बीडीओ प्रशांत रॉय बर्मन की गिरफ्तारी को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई है।

दिलीप घोष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अपराधियों के साथ पुलिस की दोस्ती थी, इसलिए प्रशांत रॉय बर्मन की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। बंगाल की जनता जिस तरह से आक्रोशित हो रही है, इससे कानून-व्यवस्था बिगड़ने का डर है। पुलिस के लिए भी बचना मुश्किल हो जाएगा। सरकार और जनता की उम्मीद है कि पुलिस कानून की रक्षा करे और कानून के अनुसार काम भी करे।

अभिषेक बनर्जी के घर पर कोलकाता पुलिस के पहुंचने पर दिलीप घोष ने कहा कि टीएमसी के हर एक नेता के पास कितनी संपत्ति है, किसी को पता नहीं है। उसकी भी खोजबीन की जा रही है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

टीएमसी की बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि जिनको मीटिंग करना है, वे तो मीटिंग में आ ही नहीं रहे हैं। जब ममता बनर्जी को बैठक करनी चाहिए थी, तब नहीं की। अब बुला रही हैं तो कोई नहीं आ रहा है।

अतिक्रमण पर बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर दिलीप घोष ने कहा कि गैरकानूनी तरीके से इन लोगों ने अतिक्रमण किया था। सरकारी जमीन, लोगों की जगह, दुकान, बाजार और तालाब को लूटकर अवैध निर्माण किया गया था, उसको तो ध्वस्त किया ही जाना है। तकलीफ तो होगा ही।

--आईएएनएस

एसडी/पीएम