×

SSR Death Case: करीना, मलाइका, सोनम और विद्या ने किया रिया का सपोर्ट, तो सुशांत की बहन ने लगाई फटकार

 

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले के बारें में आज पूरो देश जानना चाहता हैं कि आखिर अभिनेता को निधन कैसे हुआ था। इस मामले की जांच पिछले काफी समय से चल रही है। वहीं बीते दिनों सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने तीन दिन की लगातार पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। अब रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री दो भागों में बटता हुआ नजर आया है। कुछ लोग इस मामले में रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी से खुश नजर आ रहे है वहीं कुछ लोग इससे काफी नाराज है। रिया चक्रवर्ती का कई बॉलीवुड सेलेब्स ने सपोर्ट किया है। करीना कपूर खान, सोनम कपूर, मलाइका अरोड़ा, विद्या बालन, फरहान अख्तर, प्रतीक बब्बर, राधिका मदान, और अन्य शामिल हैं। जिसमे करीना कपूर खान है। करीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रिया का सपोर्ट करते हुए लिखा कि, गुलाब लाल हैं, वायलेट नीले हैं। आप और मैं मिलकर पितृसत्तात्मकता को तोड़ें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोशल मीडिया पर इस पोस्ट का उपयोग कई बॉलीवुड सेलेब्स ने किया है। जिसमे सोनम कपूर जैसे सेलेब्स शामिल हे। कई सेलेब्स ने इसी पोस्ट के साथ रिया चक्रवर्ती का सपोर्ट करते हुए नजर आए है। सोशल मीडिया पर इस वक्त हैगटैग #JusticeForRhea ट्रेंड कर रहा हैं इस ट्रेंड के साथ सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती को सपोर्ट किया जा रहा है।

अब इन्हीं सेलेब्स के रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट पर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का जवाब सामने आया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, रोज लाल हैं, वायलेट नीले हैं। चलो, मेरे और तुम्हारे हक की लड़ाई लड़ें। उन्होंने इसके साथ सुशांत की एक तस्वीर भी साझा की है। जो आप यहां पर देख सकते है। एनसीबी ने पहले ही दिन की पूछताद में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक, सुशांत के घर के मैनेजर सैमुअल मिरांडा और हाउस स्टाफ दीपेश सावंत को ड्रग्स की खरीद के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद तीसरे दिन रिया को गिरफ्तारी किया गया है। अब रिया को 14 दिनो के लिए न्यायिक हिरासत में रखा जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुशांत के पिता की एफआईआर के बाद से रिया सभी के निशाने पर आई है। इसके बाद इस मामले की जांच को अगस्त मे महीने में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को सौंंपी थी। अब इस मामले की जांच तीन जांच एजेंसियां कर रही है। बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को उनके घर में बीते 14 जून को मृत पाया गया था। ऐसे में उनके परिवार और बाकी कई लोगों को संदेह है कि अभिनेता ने सुसाइड नहीं उनका मर्डर हुआ है। इसी की जांच चल रही है।

Akshay Kumar HBD: 2020 में नहीं रिलीज हुई एक भी फिल्म, फिर भी अक्षय दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं की लिस्ट में

SSR Death Case: करीना, मलाइका, सोनम और विद्या ने किया रिया का सपोर्ट, तो सुशांत की बहन ने लगाई फटकार

Kangana Ranaut vs BMC: कंगना रनौत के आफिस पर BMC ने शुरू की तोड़फोड़, कोर्ट पहुंची अभिनेत्री