×

SSR Death case: सुशांत मामले में मानवाधिकार आयोग के सवाल ने की BMC की हालत खस्ता, लपेटे में कपूर अस्पताल

 

बॉलीवुड के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती पर तीन जांच एजेंसियों की तलवार लटक रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह के निधन की खबरें सामने आई तभी से सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती गायब थी। रिया चक्रवर्ती कहां थी इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन जैसे ही अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने रिया चक्रवर्ती सहित कई लोगों के खिलाफ पटना के राजीव नगर में एफआईआर दर्ज करवाई वैसे ही ये मामले तेजी से करवट बदलने लगा। रिया चक्रवर्ती जहां भी छुपी हुई थी वो बाहर आ गई। इसी बीच रिया चक्रवर्ती साहित बीएमसी की हालत भी खस्ता हो गई है। कुछ समय पहले ही ये खबरें सामने आई थी कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती शवगृह पहुंची थी। रिया शवगृह चुपके से पहुंची थी अभिनेता की डेड बॉडी को देखने के लिए वहां पर वो करीब 25 मिनट तक रूकी थी और अभिनेता की बॉडी को देखकर सॉरी बाबू कहा था। ये खबरे जैसे ही सामने आई वैसे ही हंगामा मच गया। इसके बाद राज्य मानवाधिकार आयोग ने इस खबर को लेकर कपूर अस्पताल और बीएमसी से तलब करते हुए पूछा कि आखिरी किसकी इजाजत से रिया चक्रवर्ती शवगृह में पहुंची थी। तो इस पर बीएमसी ने अपनी तरफ से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि उन्होंने रिया को वहां जाने के लिए इजाजत नहीं दी थी। अब इसकी फांस कपूर अस्पताल के गले में अटकी हुई है। अब कपूर अस्पताल इस मामले में क्या करता है इसके बारे में आने वाले समय में पता चल जाएगा। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत को पोस्टमार्ट्म के लिए सुशांत सिंह राजपूत का शव कूपर अस्पताल में ही लाया गया था। सुशांत सिंह राजपूत को उनके मुंबई वाले घर में मृत पाया गया था। कई खबरों में कहा जा रहा है कि अभिनेता ने सुसाइड किया है वहीं कुछ लोगों ने दावा किया है कि अभिनेता सुशांत सुसाइड नहीं कर सकते है। अब इसी मामले को सुलझाने में सीबीआई लगी हुई है।

SSR Death Case: CBI और ED के बाद NCB ने भी दर्ज किया रिया चक्रवर्ती के खिलाफ क्रिमिनल केस, बढ़ी अभिनेत्री की मुश्किलें

SSR Death Case: ड्रग से लेकर पैसे के लेनदेन तक, इन चीजों पर सीबीआई की 10 लोगों पर पैनी नजर

इंटरव्यू में रिया ने बताया था सुशांत का घर छोड़ने के बाद थी दुखी, अब सामने आया राज

SSR Death Case: सुशांत की मौत वाले दिन दीपेश सावंत ने किया था किसी को व्हाट्सएप, गहराया शक

Hina khan Support Rhea: रिया के सर्पोट में उतरी हिना खान, करियर को लेकर कही ये बात