×

Sunny Deol: दीप सिद्धू के साथ नाम जुड़ने पर सनी देओल ने तुरंत पेश की सफाई, जाने क्या है पूरा मामला

 

गणतंत्र दिवस के मौके पर लाल किले पर हिंसक ट्रैक्टर परेड और किसानों का हिंसक देखकर आज पूरे देश में गुस्से का माहौल है। जिसकी सभी लोग निंदा कर रहे है। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि सरकार को इस हिंसा पर सख्ती से एक्शन लेना चाहिए। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदर्शनकारियों हंगाता दिखाई दिया। जिसमे प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके लाल किले पर हो रहे प्रोग्राम को खराब किया। इसके बाद जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उन पर भी हमला किया। ट्रैक्टर से पुलिस वालों को रौंदने की कोशिश की। तलवारें तक चलाई गई है। अब आदोलनकारियों की जमकर आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर सख्त प्रति​क्रिया की मांग की है। इसके अलावा एक नाम पर चर्चा तेजी से हो रही है वो है दीप सिद्धू। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दीप सिद्धू एक पंजाबी अभिनेता है। दीप सिद्धू को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि लाल किले पर धार्मिक झंडा फहराया गया तब वो वहां पर थे। यही कारण है कि इस वक्त दीप सिद्धू का जमकर विरोध किया जा रहा है।

Varun Natasha Wedding: इतने समय बाद सामने आई वरुण धवन की शादी की अनदेखी तस्वीरें

Kartik Aaryan Dhamaka: जल्द ही नेटफ्लिक्‍स पर रिलीज हो सकती हैं कार्तिक आर्यन की फिल्म धमाका

Ankita Lokhande: हाथ में रची किसी और के नाम की मेहंदी फिर भी सुशांत की यादों में खोंई अंकिता लोखंडे