×

Manish Malhotra: सोनू सूद के बाद मनीष मल्होत्रा और सुमित व्यास भी हुए कोरोना वायरस से संक्रमित

 

कोरोना वायरस का कहर बॉलीवुड पर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बता दें कि हाल ही में कई सेलेब्स को कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया है। अब इस लिस्ट में मशहूर बॉलीवुड सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का नाम भी शामिल हो चुका है। मनीष मल्होत्रा भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी खुद मनीष मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए दिया है। जिसमें मनीष मल्होत्रा ने लिखा कि, मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैंने खुद को तुरंत आइसोलेट कर लिया और घर पर क्वारंटीन में रहूंगा। मैं सभी सुरक्षा नियमों का पालन कर रहा हूं और अपने डॉक्टर की निगरानी में हूं। कृपया सुरक्षित रहिए और ध्यान रखिए। जैसे ही मनीष मल्होत्रा को इस बात की जानकारी लगी कि वो कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। वैसे ही उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है और डॉक्टर की निगरानी में है। अब डिजाइनर ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी है। बता दें कि आज ही अभिनेता सोनू सूद, और सुमित व्यास को भी कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया है। अभिनेता ने खुद इस बात की जानकारी दिए सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। इसके बाद बॉलीवुड की अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने मनीष मल्होत्रा की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, जल्दी से ठीक हो जाओ। इसके अलावा उनके फैंस ने भी गेट वेल सून के मैसेज कर रहे है। गौरतलब है कि, मनीष मल्होत्रा से पहले बॉलीवुड के कई कलाकारों को कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया है। जिसमें अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, संजय लीला भंसाली, कैटरीना कैफ, आमिर खान जैसे कलाकारों का नाम शामिल है।

Kartik Aaryan: करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस से ब्लैकलिस्ट होते ही कार्तिक आर्यन के करियर पर दिखेगा असर

Actor Vivek dies: तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, इस दिग्गज अभिनेता ने दुनिया को कहा अलविदा

Kangana Ranaut: कार्तिक आर्यन के स्पोर्ट में कंगना रनौत कहा, सुंशात की तरह मजबूर मत करों, उसे अकेला छोड़ दो