×

नागपुर में तेज रफ्तार कार ने 7 लोगों को कुचला, फुटेज में देंखे 3 बच्चों समेत सभी घायल; नशे में ड्राइविंग का शक

 

महाराष्ट्र के नागपुर में मंगलवार रात तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसा गोरेवाड़ा इलाके में हुआ, जहां एक महिला कथित तौर पर तेज रफ्तार में सेल्टोस कार चला रही थी। बेकाबू कार की चपेट में आने से 3 बच्चों समेत कुल 7 लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहले SUV को मारी टक्कर

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/ED1WhX8n_eE?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/ED1WhX8n_eE/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार कार ने सबसे पहले बालू कुलमथे की SUV को टक्कर मारी। हादसे के समय बालू अपने बच्चों के साथ कार से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान बेकाबू कार ने बालू और उनके बच्चों को भी टक्कर मार दी।इसके बाद भी कार नहीं रुकी और सड़क पर आगे बढ़ती चली गई। इस दौरान कार ने सड़क से गुजर रहे 3 बच्चों और 2 अन्य लोगों को भी टक्कर मार दी। हादसे में कुल 7 लोग घायल हुए हैं।

नशे में ड्राइविंग का पुलिस को शक

पुलिस को शक है कि कार चला रही महिला हादसे के समय नशे की हालत में हो सकती थी। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच कराई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि हादसे के वक्त चालक ने शराब या किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन किया था या नहीं।पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कार की रफ्तार कितनी थी।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

हादसे में घायल लोगों में हरीश रामभाऊ रेवतकर और आशीष नखाते के नाम सामने आए हैं। इसके अलावा तीन बच्चों समेत अन्य घायलों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ घायलों की हालत गंभीर है और उनका इलाज जारी है।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। लोगों ने घायलों को मदद पहुंचाई और पुलिस को घटना की सूचना दी।

लोगों ने पुलिस स्टेशन का घेराव किया

हादसे से नाराज स्थानीय लोग बड़ी संख्या में पुलिस स्टेशन पहुंच गए और घेराव किया। लोगों ने आरोपी महिला ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने लोगों को समझाया और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मेडिकल रिपोर्ट और हादसे से जुड़े अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसे के पीछे तेज रफ्तार, चालक की लापरवाही या नशे में ड्राइविंग में से क्या कारण रहा। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले में तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।