सॉरी मां.. मैंने तुम्हें कुल्हाड़ी से काट डाला, कहकर कलयुगी बेटे ने कुएं में लगा दी छलांग और..

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले की सालेकसा तहसील के कुनबीटोला गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक बेटे ने अपनी मां को कुल्हाड़ी से काट डाला और फिर उसकी हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। दो लोगों की अचानक मौत से सनसनी फैल गई है। दरअसल, यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां के खून से अपने हाथ रंग लिए। उसकी मां का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने बेटे को शराब पीने के लिए पैसे देने से मना कर दिया था, इस पर नशेड़ी बेटे का खून खौल उठा और उसने अपनी ही बूढ़ी मां की कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर हत्या कर दी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मां की हत्या करने के बाद शराबी बेटा डर गया और घर के पास स्थित कुएं में कूद गया जिससे उसकी भी पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 75 वर्षीय सुलकनबाई फतेहलाल बनोठे जब घर पर अकेली थीं, तब उनके बेटे लेखराज फतेहलाल बनोठे (54, निवासी ग्राम कुनबीटोला, पोस्ट कवराबांध तहसील सालेकसा जिला गोंदिया) ने शराब पीने के लिए मां से पैसे मांगे, जिस पर मां ने कहा कि उसके पास शराब के लिए पैसे नहीं हैं। मां के मना करने पर बेटे का खून खौल उठा और उसने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर मां को काट डाला। जब बूढ़ी मां सुलकनबाई की मौके पर ही मौत हो गई तो बेटे ने कहा - माफ करना मां, मैंने आपको काट दिया, यह कहकर नशेड़ी बेटे ने भी घर के पास स्थित कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

घटना की जानकारी मिलते ही उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद मादमे और सालेकसा पुलिस थाना प्रभारी बुराडे तथा महिला पुलिस उपनिरीक्षक नागदिवे तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। बहरहाल, 16 नवंबर को सलेक्सा पुलिस ने मृतक आरोपी लेखराज बनोठे के खिलाफ गजेंद्र फतेहलाल बनोठे की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 395/24 धारा 103 (1) भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया है, आगे की जांच जारी है।