×

सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ 10 नवंबर को होगी प्रकाशित, वीडियो में जाने 2004 में PM पद ठुकराने पर भी लिखेंगी

 

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के संस्मरणों पर आधारित किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ 10 नवंबर को प्रकाशित होगी। प्रकाशक अल्फ्रेड ए नॉफ ने मंगलवार को किताब के प्रकाशन की घोषणा की है। इस किताब में सोनिया गांधी अपने निजी जीवन, परिवार, राजनीति में अपने लंबे सफर और भारत के सामाजिक तथा राजनीतिक बदलावों से जुड़े अनुभव साझा करेंगी। किताब में 2004 के उस दौर का भी जिक्र होगा, जब लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनने की स्थिति में उन्होंने प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं करने का फैसला लिया था।

सोनिया गांधी ने अपनी किताब में अपने जीवन के शुरुआती दौर से लेकर भारत की राजनीति में सक्रिय भूमिका तक के सफर को दर्ज किया है। इसमें इटली में बिताए बचपन की यादों से लेकर कैंब्रिज में राजीव गांधी से हुई पहली मुलाकात तक का उल्लेख किया गया है। इसके बाद नेहरू-गांधी परिवार में शादी और परिवार में हुई कई दुखद घटनाओं के बाद उनके जीवन में आए बदलावों को भी किताब का हिस्सा बनाया गया है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/5_U-xx4pliY?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/5_U-xx4pliY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सोनिया गांधी लंबे समय तक भारतीय राजनीति में कांग्रेस की सबसे महत्वपूर्ण नेताओं में रही हैं। किताब में वह राजनीति में आने के अपने अनुभवों और इस दौरान सामने आई चुनौतियों पर भी बात करती हैं। खासतौर पर 2004 के लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री पद को लेकर लिए गए उनके फैसले को लेकर भी पाठकों को उनके दृष्टिकोण के बारे में जानने का मौका मिलेगा।

किताब के प्रकाशन को लेकर सोनिया गांधी ने कहा कि उनके परिवार और उनके सार्वजनिक जीवन के बारे में काफी कुछ लिखा गया है, लेकिन उनके इरादों, काम और मानवीय पहलुओं को उस तरह से समझने की कोशिश नहीं की गई, जिस तरह वह चाहती थीं। उनके अनुसार, कई मायनों में यह किताब उनकी इंसानियत को समर्पित है।

सोनिया गांधी के मुताबिक, किताब केवल उनके निजी जीवन की कहानी नहीं है, बल्कि यह भारत में करीब छह दशकों के दौरान हुए सामाजिक और राजनीतिक बदलावों को देखने का एक अलग नजरिया भी प्रस्तुत करती है। उन्होंने अपने जीवन को पीछे मुड़कर देखने के अनुभव को किताब के केंद्र में रखा है।

सोनिया ने बताया कि जब उन्होंने राजनीति से कुछ दूरी बनाकर अपने जीवन को पीछे मुड़कर देखा, तो उन्हें अपनी कहानी में प्यार और वफादारी का एक धागा साफ नजर आया। यह धागा इटली के एक छोटे शहर में बिताए उनके साधारण बचपन से शुरू होता है और भारत में राजीव गांधी की पत्नी तथा इंदिरा गांधी की बहू के रूप में बिताए जीवन तक पहुंचता है।

किताब में निजी रिश्तों के साथ-साथ उन घटनाओं का भी जिक्र होने की उम्मीद है, जिन्होंने सोनिया गांधी के जीवन और सोच को गहराई से प्रभावित किया। राजीव गांधी से विवाह के बाद भारत में उनके नए जीवन, नेहरू-गांधी परिवार में उनकी भूमिका और परिवार में हुई हत्याओं के बाद बदली परिस्थितियों को भी उन्होंने संस्मरणों में जगह दी है।

‘Belonging: A Journey of Love’ के जरिए सोनिया गांधी अपने सार्वजनिक जीवन के पीछे मौजूद निजी अनुभवों और भावनाओं को सामने रखने जा रही हैं। किताब के प्रकाशन की तारीख 10 नवंबर तय की गई है। राजनीतिक जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों के साथ उनके निजी सफर के संस्मरणों को लेकर यह किताब पाठकों और राजनीतिक विश्लेषकों के बीच खास दिलचस्पी पैदा कर सकती है।