☰
×

सोनम वांगचुक का दावा- पुलिस ने किया नजरबंद, वीडियो में जाने घर के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात; बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रदर्शन

 

क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने दावा किया है कि लद्दाख पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया है। उन्होंने गुरुवार रात एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि उनके घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। पुलिस उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दे रही है। हालांकि, लद्दाख पुलिस ने वांगचुक के हाउस अरेस्ट किए जाने की बात से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई चुनाव के दौरान लागू निषेधाज्ञा का पालन कराने के लिए की गई है।

वांगचुक और लद्दाख के कई संगठन 4 दिसंबर को होने वाले पहाड़ी परिषद चुनाव को सर्दियों में कराने का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस मौसम में चुनाव कराने से स्थानीय लोगों और मतदाताओं को परेशानी हो सकती है। इसी मुद्दे को लेकर लद्दाख में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

प्रदर्शन स्थल से हटाकर घर पहुंचाया था

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/M-Euc3RAXxU?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/M-Euc3RAXxU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पुलिस ने एक दिन पहले ही सोनम वांगचुक को प्रदर्शन स्थल से हटा दिया था। इसके बाद पुलिस उन्हें उनके घर लेकर गई। वांगचुक ने गुरुवार रात वीडियो जारी कर कहा कि उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बल मौजूद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने से रोका जा रहा है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक आदेश जारी कर सोनम वांगचुक के लेह आने-जाने पर 60 दिनों के लिए रोक लगा दी गई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि यह हाउस अरेस्ट नहीं, बल्कि चुनाव के दौरान लागू प्रतिबंधों के तहत की गई कार्रवाई है।

मजिस्ट्रेट से सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे वांगचुक

सोनम वांगचुक ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के खिलाफ वह कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। इसके लिए वह मजिस्ट्रेट, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग उठाना लोगों का अधिकार है और उन्हें इस अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

वांगचुक ने पिछले साल 24 सितंबर को हुई घटना की जांच से जुड़ी कमीशन ऑफ इन्क्वायरी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग भी दोहराई। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। उनके मुताबिक, जब तक इस घटना से जुड़े तथ्यों को सार्वजनिक नहीं किया जाता, तब तक लोगों के मन में सवाल बने रहेंगे।

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

वांगचुक ने दावा किया कि पूरे लद्दाख में विरोध प्रदर्शन सफलतापूर्वक आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग अपनी मांगों को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि लद्दाख के लोग हमेशा भारत की युवा पीढ़ी और देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों के साथ खड़े रहे हैं। लद्दाख के लोगों ने देश की सुरक्षा और सीमाओं की रक्षा में हमेशा अपना योगदान दिया है।

वांगचुक ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा। वहीं, चुनाव के दौरान लागू निषेधाज्ञा और प्रदर्शनकारियों पर प्रशासन की कार्रवाई को लेकर लद्दाख में विवाद बढ़ता दिखाई दे रहा है। फिलहाल सोनम वांगचुक ने अपनी मांगों को लेकर कानूनी रास्ता अपनाने की बात कही है।