डीजे पर डांस के दौरान हुआ कुछ ऐसा की...गुस्से में बड़े भाई ने खेली छोटे भाई के खून से होली

यूपी के बरेली में शुक्रवार को होली मनाते समय दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि शराब के नशे में धुत बड़े भाई ने छोटे भाई पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के आवास विकास निवासी हरविंदर सिंह अपने छोटे भाई गुरमीत सिंह के साथ होली के गानों पर नशे में धुत होकर अपने घर के सामने डीजे पर डांस कर रहे थे। दोनों भाई घर पर होली का आनंद ले रहे थे। तभी 35 वर्षीय छोटे भाई ने 50 वर्षीय बड़े भाई हरविंदर सिंह से उसकी पत्नी के बारे में कुछ टिप्पणी कर दी। जिसके चलते दोनों भाइयों के बीच बहस मारपीट तक पहुंच गई।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

आरोप है कि बड़े भाई हरविंदर सिंह ने शराब के नशे में धारदार हथियार निकाला और गुरमीत सिंह की छाती पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। वहीं, इस घटना के बाद होली की खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा जांच शुरू कर दी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की कट्टे से हत्या कर दी। दोनों भाई एक ही घर में रहते थे। दोनों होली खेल रहे थे, इसी दौरान नशे की हालत में उनमें किसी बात पर बहस हो गई। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। शिकायत के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।