स्कूबा डाइविंग के दौरान महिला के साथ हुई हैवानियत, वायरल वीडियो देख आगबबूला हुए सोशल मीडिया यूजर्स
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने तहलका मचा रखा है। मिस्र घूमने गई राशा मेडिएन नाम की एक महिला ने स्कूबा डाइविंग क्लास के दौरान हुई एक डरावनी घटना का खुलासा किया है। उसका आरोप है कि उसके स्कूबा डाइविंग इंस्ट्रक्टर ने पानी के अंदर उसे गलत तरीके से छुआ। आइए जानते हैं पूरी कहानी क्या है।
राशा अकेले घूम रही थी और स्कूबा डाइविंग सीखने के लिए एक क्लास में शामिल हुई थी। उसने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें साफ दिख रहा है कि डाइविंग के दौरान इंस्ट्रक्टर उसे बार-बार गलत तरीके से छू रहा है। राशा पानी के अंदर असहज लग रही थी और बार-बार उसका हाथ हटाने की कोशिश कर रही थी।
महिला के मुताबिक, उसे शुरू से ही लग गया था कि इंस्ट्रक्टर के इरादे ठीक नहीं हैं, इसलिए वह सतर्क रही और वीडियो रिकॉर्ड करती रही। उसने कहा, "मैंने दूसरी महिलाओं को चेतावनी देने के लिए उसका नाम और वीडियो जारी किया है ताकि कोई और शिकार न बने।"
इंटरनेट पर गुस्सा फूटा
वीडियो ने नेटिज़न्स के बीच गुस्सा भड़का दिया है। कई महिलाओं ने ऐसे ही भयानक अनुभव शेयर किए हैं और राशा को डाइविंग सेंटर के खिलाफ कानूनी शिकायत दर्ज करने की सलाह दी है। डाइविंग एक्सपर्ट्स का कहना है कि ट्रेनिंग के दौरान किसी को छूना सिर्फ़ सेफ़्टी और इक्विपमेंट चेक तक ही सीमित होना चाहिए। महिला के साथ जो हुआ, वह प्रोफ़ेशनल स्टैंडर्ड्स का खुला उल्लंघन है।