×

स्नान पूर्णिमा के अवसर पर अयोध्या से लेकर पुरी तक श्रद्धालुओं का तांता, रामलला के दर्शन कर बताया अपना अनुभव

 

अयोध्या, 29 जून (आईएएनएस)। स्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर अयोध्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा है। सरयू नदी में पवित्र डुबकी लगाकर श्रद्धालु राम मंदिर में रामलला और हनुमानगढ़ी मंदिर में हनुमान जी के दर्शन कर रहे हैं।

भगवान के दर्शन करने बिहार से आए प्रकाश कुमार ने कहा कि श्रीराम लला के दर्शन करके हमें बहुत अच्छा लगा। यहां की व्यवस्थाएं काफी अच्छी हैं। अयोध्या नगरी देखकर काफी अच्छा लगा। चढ़ावा विवाद पर उन्होंने कहा कि यह बहुत गलत हुआ है।

राजस्थान से अयोध्या आए एक श्रद्धालु ने कहा कि रामलला के दर्शन करके काफी अच्छा लगा। यहां की व्यवस्थाएं काफी अच्छी हैं। अयोध्या नगरी बहुत ही बढ़िया है और यहां की व्यवस्थाएं बेहतरीन हैं। राम मंदिर में मैनेजमेंट अच्छा है। चढ़ावा विवाद पर उन्होंने कहा कि यह काफी निंदनीय है।

राजस्थान के बाड़मेर जिले से आए एक और श्रद्धालु ने कहा कि रामलला का दर्शन करके काफी अच्छा महसूस हो रहा है। अयोध्या नगरी अच्छी है और यहां की व्यवस्था भी शानदार है। चढ़ावा विवाद पर उन्होंने कहा कि यह काफी गलत हुआ है। भगवान राम के मंदिर में चढ़ावा चोरी नहीं होनी चाहिए।

स्नान पूर्णिमा के अवसर पर ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी इस अवसर पर भगवान के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे महाप्रभु के दर्शन का अवसर मिला, पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर, जो भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा से जुड़ा एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। स्नान पूर्णिमा के अवसर पर पहली बार मैं यहां पहुंचा हूं। महाप्रभु से मेरी प्रार्थना है कि समग्र मानव सभ्यता, भारत और ओडिशा को आगे ले जाएं।

महाप्रभु जगन्नाथ के दर्शन करने आए एक श्रद्धालु ने कहा कि पुरी आने का मौका पाकर मैं खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस कर रही हूं। यह मेरी पहली यात्रा है और मैं उत्तराखंड से आई हूं। मैं यह कहना चाहूंगी कि पुरी सिर्फ घूमने की जगह नहीं है, बल्कि एक पवित्र धार्मिक स्थल भी है। लोगों को यहां भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेने और साफ-सफाई बनाए रखने के लिए आना चाहिए।

--आईएएनएस

एसडी/एएस