×

सिख धर्म के पांचवें गुरु अर्जन देव के गुरुगद्दी दिवस की केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल और दिल्ली सीएम ने दी बधाई

 

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। सिख धर्म के पांचवें गुरु अर्जन देव के गुरुगद्दी दिवस के अवसर पर कई नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "आप सभी देशवासियों को सिख धर्म के पाँचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के पावन गुरगद्दी दिवस की लख-लख बधाइयां एवं हार्दिक शुभकामनाएं!"

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "आप सभी को धन-धन श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के गुरुगद्दी दिवस की लख-लख बधाइयां। गुरु साहिब का जीवन सेवा, सिमरन, त्याग और ‘सरबत दा भला’ की भावना का प्रकाश स्तंभ है। उनकी वाणी और शिक्षाएं मानवता को प्रेम, एकता और शांति के मार्ग पर सदैव प्रेरित करती रहें।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा, "सभी प्रदेशवासियों को सिख धर्म के पांचवें गुरु, शांति के पुंज श्री गुरु अर्जन देव जी के पावन गुरगद्दी दिवस की लख-लख बधाइयां एवं हार्दिक शुभकामनाएं!"

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "सिख धर्म के 'पांचवें गुरु' गुरु अर्जुन देव जी के गुरगद्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।"

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले सिख धर्म के पंचम गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के पावन गुरगद्दी दिवस पर लख लख बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।"

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, "सिख धर्म के पांचवें गुरु, धन-धन श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के पावन गुरगद्दी दिवस की समस्त संगत को हार्दिक शुभकामनाएं। गुरु साहिब का जीवन हमें त्याग, सेवा, विनम्रता, मानवता और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। गुरु साहिब जी की कृपा सभी पर बनी रहे।"

भाजपा के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "पंचम पातशाह श्री गुरु अर्जन देव जी के गुरगद्दी दिवस की आप सभी को कोटि-कोटि बधाइयां। श्री गुरु अर्जन देव जी का पावन जीवन हमें सत्य, सेवा, त्याग, समर्पण और मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाता है। गुरु साहिब जी की शिक्षाएं आज भी समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देती हैं। आइए, इस पावन अवसर पर हम गुरु साहिब जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और मानव सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लें।"

--आईएएनएस

एसडी/एएस