☰
×

सिख धर्म के सातवें गुरु हर राय के ज्योति ज्योत दिवस पर केंद्रीय मंत्री गडकरी सहित कई नेताओं ने किया नमन

 

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। सिख धर्म के सातवें गुरु हर राय के ज्योति ज्योत दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कई नेताओं ने उनको नमन किया है।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "श्री गुरु हर राय साहिब जी के ज्योति ज्योत दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, "सिख धर्म के सातवें गुरु, करुणा, दया, पर्यावरण संरक्षण एवं मानवता के मार्गदर्शक, श्री गुरु हर राय साहिब जी के पावन ज्योति-ज्योत दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! उनका परोपकारी जीवन, निःस्वार्थ सेवा भाव और सभी जीवों के प्रति दया की शिक्षाएं हम सभी को सदैव सत्य और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेंगी।"

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "सिख धर्म के सातवें गुरु, श्रद्धेय गुरु हर राय जी के ज्योति ज्योत दिवस पर शत-शत नमन करता हूं। उनके संदेश और मार्गदर्शन अनंतकाल तक लोककल्याण के प्रयासों को ऊर्जा प्रदान करते रहेंगे।"

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने सोशल मीडिया पर लिखा, "सेवा और करुणा की प्रतिमूर्ति, सिख धर्म के सातवें गुरु श्री गुरु हर राय साहिब जी के ज्योति-जोत दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! मानवता, प्रकृति प्रेम और जीवमात्र के कल्याण को समर्पित उनका जीवन सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।"

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने एक्स पर लिखा, "महान आध्यात्मिक विभूति, सिख धर्म के सातवें गुरु श्री गुरु हर राय साहिब जी के ज्योति-जोत दिवस पर उन्हें शत-शत नमन। उन्होंने मानवता को सेवा, करुणा, दया एवं सद्भावना का संदेश दिया। मानवता की सेवा के लिए उनके आदर्श विचार हमारे लिए सदैव अनुकरणीय हैं।"

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "प्रेम और करुणा के प्रतीक, सिख धर्म के सातवें गुरु, श्री गुरु हर राय साहिब जी के ज्योति-ज्योत दिवस पर सादर नमन। नैतिकतावादी जीवन और अध्यात्म की राह दिखाने वाले श्री गुरु हर राय साहिब जी के जनसेवा व मानवता के लिए किए गए कार्य सम्पूर्ण विश्व के लिए प्रेरणीय हैं।"

--आईएएनएस

एसडी/एएस