×

श्वेयलोंग-2 बर्फ भंजक जहाज अंटार्कटिका के प्राइड्ज बे के लिए रवाना

 

बीजिंग, 17 मार्च (आईएएनएस)। चीन का 42वां अंटार्कटिक अभियान मिशन कर रहा श्वेयलोंग-2 बर्फ भंजक जहाज हाल में अंटार्कटिका के प्राइड्ज बे में पतझड़ में दक्षिणी महासागर की पारिस्थितिक व्यवस्था पर वैज्ञानिक अभियान करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट से रवाना हुआ।

बताया जाता है कि चीन ने पिछले साल मार्च से अप्रैल तक 41वें अंटार्कटिक अभियान मिशन के दौरान पहली बार शरद ऋतु में अंटार्कटिक रॉस सागर में संयुक्त अभियान किया। यह दूसरा अंतर्राष्ट्रीय सहयोग में वैज्ञानिक अभियान है।

जानकारी के अनुसार, चीन, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, दक्षिण कोरिया, बेल्जियम और भारत के 19 अनुसंधान संस्थाओं के ध्रुवीय वैज्ञानिक अभियान दलों के 97 सदस्य वर्ष 2026 के पतझड़ में अंटार्कटिक के प्राइड्ज बे में संयुक्त अभियान में भाग ले रहे हैं।

अंटार्कटिक के प्राइड्ज बे में एक बहुत सक्रिय जीवमंडल मौजूद है, जो क्रिल, मछली, सील और समुद्री पक्षी जैसे अंटार्कटिक पारिस्थितिकी तंत्र में प्रमुख प्रजातियों का महत्वपूर्ण प्रजनन स्थल, आवास और सर्दियों का स्थल है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/