×

Shraddha Kapoor को ​हटाकर क्यों हुई फिल्म साइना में परिणीति चोपड़ा की एंट्री, सवाल के जवाब में क्या बोले डायरेक्टर

 

बॉलीवुड की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आने वाले दिनों में फिल्म साइना में नजर आने वाली हैं। परिणीति चोपड़ा की ये फिल्म मशहूर बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की बायोपिक है। जिसमें उनकी कहानी को दिखाया जाएगा। फिल्म में बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल के बचपन के दिनों से लेकर सफलता हासिल करने तक की कहानी को दिखाया जाएगा। बीते दिन ही फिल्म साइना का ट्रेलर रिलीज किया गया था। ट्रेलर रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया है। जिसको लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की तरफ से मिला जुला रिस्पांस मिला है। वहीं कुछ लोगों ने अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के रोल और किरदार की तारीफ की है। परिणीति ने इस फिल्म में अपने किरदार के साथ न्याय किया है। हालांकि फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद कुछ लोगों को अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की याद आ गई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म साइना में साइना नेहवाल के किरदार के लिए बससे पहले अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अभिनेत्री लिया जा रहा था। उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी लेकिन बाद में किसी कारणवश श्रद्धा कपूर की जगह फिल्म में साइना में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को ले लिया गया था। यही कारण है कि ट्रेलर रिलीज होने के बाद श्रद्धा कपूर के चाहने वाले हैं उनको याद कर रहे है। इस मामले को लेकर जब डायरेक्टर अमोल गुप्ते से सवाल किया तो वो इस सवाल का जवाब देने से बचते हुए नजर आए हैं। ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर एक रिपोर्टर ने डायरेक्टर से पूछा कि, क्या वजह थी जिसकी वजह से श्रद्धा कपूर फिल्म से दूर हो गई। उन्होंने कई दिनों फिल्म की शूटिंग की थी और ऐसी फिल्म से दूर कोई नहीं हटना चाहेगा। ऐसे में डायरेक्टर ने जवाब देते हुए कहा कि, यार मुझे कोविड-19 हो गया क्या कहा आपने नहीं सुनाई दिया। अरे मैं यह जवाब नहीं दे सकता। मुझे कापकपी हो रही है। वहीं इस मामले पर परिणीति चोपड़ा भी कहती है कि, उन्हें भी कुछ सुनाई नहीं दिया। उनके इस जवाब से यह साबित होता है कि वह इसका जवाब नहीं देना चाहते। अगर बात करें फिल्म साइना की तो ये इसी 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है जिसका निर्देशन अमोल गुप्ते ने किया है।

Bombay Begums Review: महिलाओं की महत्वकांक्षा को बयां करती अलंकृता श्रीवास्तव की बॉम्बे बेगम्स

Song Gundi: रिलीज हुआ सपना चौधरी का नया गाना गुंडी, महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ रहीं डांसर

Shraddha Kapoor को ​हटाकर क्यों हुई फिल्म साइना में परिणीति चोपड़ा की एंट्री, सवाल के जवाब में क्या बोले डायरेक्टर