×

शिवसेना विधायक दीपक वसंत केसरकर बोले, 'अगर कोई पार्टी से जुड़ता है तो खुशी होगी'

 

मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। शिवसेना के विधायक दीपक वसंत केसरकर ने शिवसेना (यूबीटी) की ओर से बुलाई गई बैठक में सिर्फ चार सांसदों की मौजूदगी को लेकर प्रतिक्रिया दी।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए दीपक वसंत केसरकर ने कहा कि इससे निष्कर्ष का अंदाजा खुद ही लगाया जा सकता है। जब पार्टी के प्रमुख की ओर से बैठक बुलाई जाती है तो वहां सबकी मौजूदगी होनी चाहिए। अगर कोई वहां मौजूद नहीं होता तो इसका मतलब साफ हो जाता है। इससे पता चल जाता है कि सब कुछ सामान्य नहीं है।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन वुल्फ कहना गलत है। उनकी (शिवसेना, यूबीटी) ओर से असंसदीय भाषा में बात की जाती है। यहां सभी टाइगर हैं, इसलिए जीतकर आए। उन्होंने कहा कि उनके लोग क्यों जीतकर नहीं पा पाए? जो बाला साहब के विचारों पर चलते हैं, उनको टाइगर बोला जाता है। हम बाला साहब के विचारों पर चले। बाला साहब को कांग्रेस के साथ जुड़ना मंजूर नहीं था। बाला साहब ने कहा था कि कांग्रेस के साथ जुड़ने की नौबत आने से पहले मैं अपना पक्ष बर्खास्त कर दूंगा।

दीपक वसंत केसरकर ने आगे कहा कि बाबा साहेब के विचारों के खिलाफ जाने वाले लोगों को जनता की ओर से स्वीकार नहीं किया गया है। सांसदों को लेकर उन्होंने कहा कि इंतजार कीजिए अगर कोई पार्टी से जुड़ता है तो हमें बहुत खुशी होगी।

बता दें कि इससे पहले सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिवसेना (यूबीटी) सांसद ने कहा कि अब आप ममता बनर्जी की पार्टी में फूट का मुद्दा भूल जाइए। इस प्रकरण को एक महीने से ज्यादा हो चुके हैं। ऐसी स्थिति में अब इस मुद्दे पर चर्चा करना किसी भी सूरत में प्रासंगिक नहीं है। अब आप जरा टीएमसी के उन नेताओं की बात करिए, जिन्होंने अपनी पार्टी के शीर्ष नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोलने की जुर्रत की थी।

--आईएएनएस

एसडी/पीएम