शीत्सांग: जनवरी से मई तक आयात और निर्यात माल की मात्रा 1 लाख टन से अधिक
बीजिंग, 21 जून (आईएएनएस)। ल्हासा सीमा शुल्क विभाग से प्राप्त हालिया जानकारी के अनुसार, शीत्सांग (तिब्बत) के सीमावर्ती बंदरगाहों के खुलने की प्रक्रिया में तेजी जारी है। इस वर्ष जनवरी से मई तक, शीत्सांग के बंदरगाहों द्वारा संभाले गए आयात और निर्यात माल की मात्रा 108,100 टन तक पहुंच गई है।
चांगमू बंदरगाह के मैत्री पुल पर, शिगात्से अंतर्राष्ट्रीय भूमि बंदरगाह से गुजरने वाले वाहन सीमा शुल्क निकासी के लिए व्यवस्थित ढंग से कतार में लगे हुए थे। 'भूमि बंदरगाह घोषणा, स्थानीय निरीक्षण, सीधे बंदरगाह पहुंच' नियामक मॉडल का उपयोग करते हुए, माल चांगमू बंदरगाह पहुंचने से पहले शिगात्से अंतर्राष्ट्रीय भूमि बंदरगाह पर निरीक्षण और इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग से गुजरता है, जिससे द्वितीयक निरीक्षण की आवश्यकता समाप्त हो जाती है। आंकड़ों के अनुसार, अकेले मई में, चांगमू बंदरगाह ने शिगात्से अंतर्राष्ट्रीय भूमि बंदरगाह से गुजरने वाले 951.16 टन माल की निगरानी की, जो अप्रैल की तुलना में 19 गुना अधिक है।
वहीं, चीलोंग बंदरगाह पर, सीमा शुल्क संगरोध निरीक्षण से गुजरने के बाद, नेपाली साइलेज को घुमावदार पहाड़ी सड़कों के माध्यम से शीत्सांग के विभिन्न पशुपालन क्षेत्रों में पहुँचाया जाता है। इस वर्ष के पहले पांच महीनों में शीत्सांग ने 1,291.57 टन माइलेज का आयात किया, जो 2025 के पूरे वर्ष के कुल आयात से अधिक है। इससे शीत्सांग में पारिस्थितिक संरक्षण और औद्योगिक विकास के लिए आपसी लाभ और उभय जीत वाली स्थिति उत्पन्न हुई है।
उधर, लिजी बंदरगाह पर विदेशी व्यापार में निरंतर वृद्धि ने नई ऊर्जा वाहनों की लोडिंग और अनलोडिंग तथा अल्प दूरी के माल परिवहन जैसी सहायक सेवा उद्योगों के विकास को गति दी है, जिससे स्थानीय निवासियों के लिए रोजगार पाने और अपनी आय बढ़ाने के नए अवसर खुले हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि इस वर्ष के पहले पांच महीनों में, लिजी बंदरगाह पर माल ढुलाई की मात्रा 2,414 टन तक पहुंच गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 151.2 गुना अधिक है।
बताया गया है कि भविष्य में ल्हासा सीमा शुल्क 'बंदरगाह प्लस हब प्लस प्लेटफॉर्म प्लस उद्योग' वाले समग्र खुले मॉडल को और विकसित करेगा, नियामक और सेवा उपायों को लगातार अनुकूलित करेगा, सीमा पार व्यापार सुविधा के स्तर में व्यापक सुधार करेगा, और सीमा व्यापार के नवोन्मेषी विकास की जीवंतता को लगातार प्रोत्साहित करेगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
डीकेपी/