☰
×

शी चिनफिंग ने ऑस्ट्रेलियाई युवा छात्रों को उत्तर पत्र भेजा

 

बीजिंग, 6 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 28 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के 110 युवा छात्रों को उत्तर पत्र भेजा, जिसमें उन्होंने छात्रों को चीन-ऑस्ट्रेलिया मित्रता के कार्य में सक्रिय रूप से भाग लेना जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

शी चिनफिंग ने कहा कि उन्हें यह जानकर बहुत खुशी हुई कि आप हाल ही "चीन-ऑस्ट्रेलिया युवा (विश्वविद्यालय छात्र) नौकायन एवं ड्रैगन बोट मैत्री प्रतियोगिता" में भाग लेने पर चीन आए थे। आपने चीनी विश्वविद्यालयों के छात्रों के साथ प्रतिस्पर्धा की, गहन आदान-प्रदान किया, सीमाओं से परे मित्रता स्थापित की और सुंदर यादें छोड़ीं।

शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान का इतिहास लंबा है, और दोनों देशों के संबंधों का भविष्य युवाओं में निहित है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आप चीन-ऑस्ट्रेलिया मित्रता के कार्य में सक्रिय रूप से भाग लेना जारी रखेंगे, चीन-ऑस्ट्रेलिया मित्रता और सहयोग के उत्तराधिकारी बनेंगे, ताकि चीन-ऑस्ट्रेलिया मित्रता पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलती रहे और सदैव जीवंत रहे।

हाल ही में, सिडनी विश्वविद्यालय सहित कई विश्वविद्यालयों के 110 ऑस्ट्रेलियाई युवा छात्रों ने संयुक्त रूप से राष्ट्रपति शी चिनफिंग और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ को पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने चीन की यात्रा और आदान-प्रदान के अनुभवों का परिचय दिया, चीन के लंबे इतिहास और संस्कृति तथा वैज्ञानिक एवं तकनीकी नवाचार क्षमता के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त की, और चीन-ऑस्ट्रेलिया मित्रता को आगे बढ़ाने तथा पारस्परिक समझ बढ़ाने की सक्रिय इच्छा जाहिर की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/