×

शी चिनफिंग ने कुओमिन्तांग की अध्यक्ष चेंग ली-वेन को मुख्यभूमि की यात्रा का निमंत्रण दिया

 

बीजिंग, 30 मार्च (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के थाईवान मामलों के कार्यालय के निदेशक सोंग थाओ ने सोमवार को कहा कि पदभार संभालने के बाद से, कुओमिनतांग की अध्यक्ष चेंग ली-वेन ने चीन की मुख्यभूमि की यात्रा करने की अपनी इच्छा बार-बार व्यक्त की है।

कुओमिनतांग और सीपीसी के बीच संबंधों के शांतिपूर्ण विकास और थाईवान जलडमरूमध्य के दोनों तटों के संबंधों को बढ़ावा देने के लिए, मुझे यह घोषणा करने का अधिकार है कि सीपीसी केंद्रीय समिति और महासचिव शी चिनफिंग, अध्यक्ष चेंग ली-वेन का स्वागत करते हैं और उन्हें 7 से 12 अप्रैल तक कुओमिनतांग प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करके च्यांग्सू, शांगहाई और पेइचिंग की यात्रा के लिए आमंत्रित करते हैं।

सोंग थाओ ने कहा कि वे अध्यक्ष चेंग ली-वेन की यात्रा के संबंध में कुओमिनतांग से बातचीत करेंगे और उचित व्यवस्था करेंगे।

ठीक उसी दिन कुओमिनतांग के अध्यक्ष कार्यालय ने बताया कि सीपीसी की केंद्रीय समिति और महासचिव शी चिनफिंग ने अध्यक्ष चेंग ली-वेन को मुख्यभूमि की यात्रा के लिए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने का निमंत्रण दिया है। अध्यक्ष चेंग ने आभार व्यक्त करते हुए सहर्ष निमंत्रण स्वीकार किया।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि दोनों पक्ष मिलकर थाईवान जलडमरूमध्य के दोनों तटों के शांतिपूर्ण विकास को बढ़ावा देंगे, आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करेंगे, थाईवान जलडमरूमध्य में शांति स्थापित करने और जनता के कल्याण में सुधार लाने के लिए काम करेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/