×

Shehnaaz Gill birthday: सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार के साथ इस खास अंदाज में शहनाज गिल ने मनाया जन्मदिन

 

छोटे परदे के मशहूर विवादित रिलिएटी शो बिग बॉस 14 को दिलचस्प बनाने की लाख कोशिश कर रहे है। ​बिग बॉस 13 में नजर आने वाली मशहूर जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल आए दिन किसी ना किसी कारण चर्चा में बने रहते है। शहनाज गिल ने अपनी जिंदगी के 28 साल पूरे कर लिए है। शहनाज गिल का जन्मदिन था। अभिनेत्री ने इस खास दिन को अपने दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला के साथ सेलिब्रेट किया। इस दौरान अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का पूरा परिवार मौजूद थे। शहनाज गिल के जन्मदिन सेलिब्रेशन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। जिसमे वो अभिनेता के परिवार के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही है।शहनाज गिल के जन्मदिन के वीडियो को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे है। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए शहनाज गिल को जन्मदिन बधाई दे रहे है। अगर हम शहनाज गिल के जन्मदिन के एक वीडियो की बात करें तो अभिनेत्री के दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला अपने दोस्त की मदद से शहनाज गिल को स्विमिंग पूल में फेंक रहे है।

https://www.instagram.com/p/CKhM3oAHYq5/?utm_source=ig_embed

इस दौरान सिड की मां भी परिवार के साथ वहां पर मौजूद है। पहले तो शहनाज गिल ठंक की वजह से असहज हो जाती है लेकिन बाद में वो खुद इस पल को एन्जॉय करती है। वीडियो को शहनाज गिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

https://www.instagram.com/p/CKhNLscHJdu/?utm_source=ig_embed

जिसके साथ कैप्शन में लिखा कि, लव यू आल। वहीं दूसरे वीडियो में शहनाज अपने जन्मदिन का केक काटती हुई दिखाई देती है। अभिनेता सिड का परिवार बर्थडे सॉन्ग गाता हुआ नजर आ रहा है। खैर अगर हम बात करें सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की तो इन दोनों के बीच की नजदीकियां लगातार बढ़ती जा रही है। इन दोनों को एक सााि कई मौकों पर साथ भी देखा जा चुका है।

Varun Natasha Wedding: इतने समय बाद सामने आई वरुण धवन की शादी की अनदेखी तस्वीरें

Kartik Aaryan Dhamaka: जल्द ही नेटफ्लिक्‍स पर रिलीज हो सकती हैं कार्तिक आर्यन की फिल्म धमाका

Ankita Lokhande: हाथ में रची किसी और के नाम की मेहंदी फिर भी सुशांत की यादों में खोंई अंकिता लोखंडे