आज बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता शशि कपूर का जन्मदिन है। शशि कपूर का जन्म 18 मार्च साल 1938 को हुआ था। शशि कपूर अपने समय के एक मशहूर अभिनेता हुआ करते थे। उन्होंने अपने अभिनय करियर के दौरान कई ऐसी यादगार फिल्मों में काम किया है जिसकी वजह से आज भी लोग उनको याद करते है। शशि कपूर के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी की अनसुनी बाते बताने जा रहे है जो इससे पहले शायद ही आपको पता होगी। शशि कपूर का जन्म बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार पृथ्वीराज कपूर के घर 18 मार्च 1938 को हुआ था। पृथ्वीराज कपूर के तीन बेटे शशि कपूर, राज कपूर और शम्मी कपूर थे। शशि कपूर तीनों भाईयों में सबसे छोटे थे। शशि कपूर को बचपन में लोग बलबीर राज कपूर के नाम से जानते थे। अगर हम बात करें शशि कपूर के करियर की तो शशि कपूर ने बाल कलाकार के तौर पर काम किया था। अपने पिता के थिएटर पृथ्वी थिएटर से की थी। शशि कपूर ने पहली बार शकुंतला नाटक में काम किया था। इसके बाद से शशि कपूर ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। जिसमे सत्यम शिवम सुंदरम, नमक हलाल, सिलसिला, मुकद्दर का सिकंदर, दो और दो पांच, शान, दीवार और सुहाग जैसी फिल्मों में काम किया है। शषि कपूर बॉलीवुड के उन कलाकारों की लिस्ट में आते है जिन्होंने ब्रिटिश और अमेरिकी फिल्मों में भी काम किया है। शषि कपूर ने करीब 10 फिल्मों में काम किया है। उनको फिल्मों में अपने योगदान और काम के लिए कई सम्मान से सम्मानित किया गया था। जिसमे पद्मश्री, दादा साहेब फाल्के और राष्ट्रीय पुरस्कार भी शामिल है। शशि कपूर अपनी पर्सनल लाइफ भी काफी दिलचस्प है। शशि कपूर ने पृथ्वी थिएटर में काम करने के दौरान भारत यात्रा पर आए गोदफ्रे कैंडल के थिएटर ग्रुप ‘शेक्सपियेराना’ में शामिल हो गए थे। अभिनेता ने यहां पर काम करते हुए दुनिया भर की यात्रा की थी। गोदफ्रे की बेटी जेनिफर के साथ उन्होंने कई सालों तक नाटकों में काम किया। इसी बीच जेनिफर और शशि कपूर एक दूसरे के करीब आ गए। महज 20 साल की उम्र में ही शशि कपूर ने जेनिफर से शादी कर ली थी। जेनिफर अभिनेता से पांच साल बड़ी थी। हालांकि इन दोनों की शादी दोनों के परिवार को मंजूर नहीं थी। लेकिन इसके बावजूद शशि और जेनिफर ने शादी कर ली थी। आज दोनों के तीन बच्चे कुणाल, करण और संजना कपूर है। अभिनेता शशि कपूर की पत्नी का निधन काफी समय पहले ही हो गया था। इसके बाद 4 दिसंबर साल 2017 को शशि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
Nagarjuna Akkineni ने लगवाई कोविड वैक्सीन, फैंस से की अपील
Amrita Rao ने शेयर की अपने बेटे वीर की पहली तस्वीर, सोशल मीडिया पर वायरल
Navya Naveli Nanda: उत्तराखंड के सीएम के बयान पर अमिताभ बच्चन की नातिन ने कहा अपनी मानसिकता बदलिए