शर्मनाक करतूत! आपसी दुश्मनी निकालने के लिए PRD जवान ने पहले किया दोस्त की पत्नी का अपहरण और फिर बंधक बनाकर किया रेप

यूपी के कौशांबी जिले में एक गद्दार दोस्त की शर्मनाक करतूत सामने आई है। पीआरडी जवान विनय त्रिपाठी अपने दोस्त की दिव्यांग पत्नी पर बुरी नजर रखता था। वह शनिवार दोपहर को अपने दोस्त के घर पहुंचा। उसने पहले अपने दोस्त को खूब शराब पिलाई। जब वह नशे में धुत हो गया तो वह अपनी पत्नी को इलाज कराने के बहाने निजी अस्पताल ले गया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
आरोप है कि विनय ने महिला को अस्पताल के बिस्तर पर बंधक बनाकर जबरन दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। किसी को बताने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता अपने घर पहुंची। होश में आने पर उसने पूरी घटना अपने पति को बताई। इसके बाद पीड़िता का पति पीआरडी जवान के पास पहुंचा। हालांकि इस दौरान दोनों के बीच जमकर मारपीट भी हुई। मारपीट और हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी विनय त्रिपाठी को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। उधर, पीड़ित महिला ने मामले में सैनी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र की है। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सैनी कोतवाली पुलिस पर मामले में जबरन समझौते का दबाव बनाने का आरोप है। उधर, पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के साथ ही एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

एसपी ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। आपको बता दें कि पीड़िता दिव्यांग है। वह अपने पति के साथ रहती है। वह सैनी बस स्टैंड पर प्राइवेट सफाई कर्मचारी है। वहीं, आरोपी भी सैनी कोतवाली क्षेत्र का ही रहने वाला है, जो पीआरडी जवान है।