युवक का गठीला बदन देख युवती हुई दीवानी, शादी के लिए कर दिया प्रपेाज, फिर मां को किया फोन और...

बिहार से एक बेहद अजीब मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को पहले प्यार हुआ। फिर उसकी शादी हो गई और उसके बाद उसने सबको बताया कि उसकी पत्नी किसी और के साथ भाग गई है। लेकिन, जब पुलिस ने जांच की तो कुछ और ही बात सामने आई। यह जानकर हर कोई हैरान है कि कोई ऐसा भी कर सकता है...

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
घटना असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ गांव स्थित कुशवाहा टोला में घटी। जवानी की दहलीज पार करते ही युवक और युवती ने प्रेम विवाह कर लिया। उनकी शादी को दो साल हो गये थे। वह अभी 20 साल की हुई थी। वह नर्स बनकर समाज की सेवा करना चाहती थी, लेकिन उसके ससुराल वाले तैयार नहीं थे। इस पर वह नाराज होकर अपने मायके चली गई। लेकिन, पति उसे वापस ले आया। फिर अचानक उसने अपने माता-पिता को बताया कि वह किसी दूसरे प्रेमी के साथ भाग गई है। हालाँकि, परिवार के सदस्य इस बात से सहमत नहीं थे। पुलिस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब उसके पति ने सख्ती दिखाई तो उसकी कहानी झूठी निकली।

हकीकत ऐसी है कि रूह कांप जाती है। उसने अपनी पत्नी की हत्या कर उसे शौचालय के टैंक में फेंक दिया था। फिर उसे मिट्टी और भूसे से ढकने के बाद सीमेंट की एक परत लगा दी ताकि दुर्गंध न आए। बीती रात पुलिस ने मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ गांव पहुंचकर शौचालय की टंकी में 3 दिन पहले दफनाए गए शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
अमीषा भारती बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव की रहने वाली थी। 2 साल पहले उसकी प्रेम विवाह हुई थी। अमीषा की शादी असरगंज प्रखंड के सजुआ गांव के कुशवाहा टोला निवासी आशीष कुमार से हुई थी। शादी के एक साल बाद ही अमीषा और उसके ससुराल वालों के बीच झगड़े होने लगे। कुछ महीने पहले अमीषा अपने मायके गई थी और फिर 4 मार्च को अपने पति आशीष के साथ ससुराल लौट आई थी। इसके बाद आशीष ने अचानक अपने ससुराल वालों को फोन करके बताया कि अमीषा किसी लड़के के साथ घर से भाग गई है। इसके बाद खोजबीन शुरू हुई, लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने असरगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की जांच करते हुए पुलिस ने संदेह के आधार पर अमीषा के पति आशीष को हिरासत में लिया और उससे सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में मामले का खुलासा हुआ और पता चला कि आशीष ने ही अपनी पत्नी की हत्या की है। दरअसल, अमीषा नर्स बनना चाहती थीं और इसके लिए एक साल पहले उनके परिवार ने उनका एडमिशन झारखंड के जमशेदपुर स्थित गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज में करा दिया था। हालाँकि, उनके ससुराल वाले उनकी शिक्षा का खर्च उठाने के लिए तैयार नहीं थे। वे चाहते थे कि उसके मायके वाले खर्च उठाएं, लेकिन अमीषा को यह पसंद नहीं था और इस वजह से पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
कुछ महीने पहले अमीषा ने अपनी मां को फोन कर बताया था कि उसका पति उसे पीट रहा है। तब से स्थिति और खराब हो गई थी। पुलिस ने अमीषा के पति आशीष कुमार और उसकी मां को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। घर के अन्य सदस्य फरार हैं। थाना प्रभारी धर्वेन्द्र कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंच गई है और साक्ष्य जुटाए हैं।