☰
×

कुलगाम में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, पांच संदिग्ध आतंकी सहयोगी गिरफ्तार; फुटेज में देंखे हथियार और ग्रेनेड बरामद

 

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच संदिग्ध आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया। यह कार्रवाई ख्रेवान चडर इलाके में की गई। तलाशी के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद होने की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, संयुक्त टीम ने इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया था। अभियान के दौरान पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। तलाशी में उनके पास से दो पिस्तौल, तीन मैगजीन, 9 एमएम की 40 गोलियां और तीन ग्रेनेड बरामद किए गए।

पांचों आरोपियों की हुई पहचान

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/vZs2hOojTMk?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/vZs2hOojTMk/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

गिरफ्तार किए गए संदिग्धों की पहचान ताजमुल हुसैन मीर, रहमत अली नाइकू, तेहरिम अहमद भट, मंजूर अहमद भट और किफायत अहमद डार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी कुलगाम जिले के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।सुरक्षाबलों की कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपियों के कथित आतंकी नेटवर्क से क्या संबंध थे और बरामद हथियार व विस्फोटक सामग्री उन्हें कहां से मिली थी।

हथियार बरामद होने के बाद जांच तेज

पुलिस ने बरामद हथियारों और अन्य सामग्री को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या ये लोग किसी सक्रिय आतंकी संगठन के संपर्क में थे या किसी आतंकी साजिश में उनकी कोई भूमिका थी।पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। जांच एजेंसियां गिरफ्तार आरोपियों के संपर्कों, पिछले रिकॉर्ड और संभावित नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही हैं।

45 दिनों में 16 संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और उसके सहयोगी नेटवर्क के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई लगातार जारी है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, पिछले 45 दिनों में अब तक 16 आतंकियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सुरक्षाबलों का फोकस न सिर्फ सक्रिय आतंकियों पर है, बल्कि उनके लिए मदद, हथियार, ठिकाने और लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध कराने वाले संदिग्ध नेटवर्क को भी खत्म करने पर है।

कुलगाम में हुई ताजा कार्रवाई को इसी अभियान की कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की जांच जारी है। पूछताछ के दौरान सामने आने वाली जानकारी के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां या कार्रवाई होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।