एसईसीएल भर्ती 2026: जूनियर टेक्निकल इंस्पेक्टर के 43 पदों पर आवेदन जारी, 20 मई डेडलाइन
नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने कंपनी के स्थायी कर्मचारी/श्रमिक के लिए टी एंड एस ग्रेड-'डी' में जूनियर टेक्निकल इंस्पेक्टर (कनिष्ठ तकनीकी निरीक्षक) के कुल 43 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों में अनारक्षित (यूआर) के 25, अनुसूचित जाति (एससी) के 13 और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 5 पद शामिल हैं।
एसईसीएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल के सुबह 10 बजे से शुरू हो चुकी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 मई तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें एसईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।
अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से रसायन विज्ञान में ग्रेजुएशन की डिग्री होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में अन्य निर्धारित पात्रता और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी एसईसीएल कैडर योजना (टीएंडएस ग्रेड-डी) के अनुसार प्रतिमाह होगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे एसईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।
--आईएएनएस
डीके/वीसी