×

वांग यी ने शी चिनफिंग की यात्रा का परिचय दिया

 

बीजिंग, 3 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 30 अगस्त से 3 सितंबर तक वर्ष 2026 एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लिया और किर्गिस्तान व मिस्र की राजकीय यात्रा की। यात्रा समाप्त होने के बाद चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने संबंधित स्थिति के बारे में जानकारी दी।

वांग यी ने कहा कि सदी का अभूतपूर्व परिवर्तन तेज होने और अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में उथल-पुथल होने की स्थिति में राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मध्य-एशिया और मध्य-पूर्व की यात्रा की। वर्तमान यात्रा विभिन्न पक्षों की सहयोग में सहमति इकट्ठा करने और वैश्विक शासन में सुधार करने के लिए वास्तविक और गहरा महत्व है।

वांग यी ने कहा कि 5 दिन और 4 रात में शी चिनफिंग ने 20 से अधिक गतिविधियों में भाग लिया। यात्रा सफल रही। चीनी और विदेशी मीडिया ने इस यात्रा पर बड़ा ध्यान दिया। उनका मानना है कि भू-राजनीतिक दरार गहरी होने और अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था में व्यवधान की पृष्ठभूमि में वर्तमान यात्रा ने शांति, स्थिरता और विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की उम्मीद पर प्रतिक्रिया की और उथल-पुथल भरी दुनिया को चीनी समाधान और चीनी ज्ञान पेश किया। विश्वसनीय साझेदार और बड़े जिम्मेदार देश के रूप में चीन की छवि लोगों के दिल में और भी गहराई से बैठ गई है।

वांग यी ने आगे कहा कि ध्यानाकर्षक है कि प्रथम महिला कूटनीति ने इस यात्रा में अनोखा और दिल को छू लेने वाला आकर्षण जोड़ा। फंग लीयुआन ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ कई गतिविधियों में भाग लिया और अलग-अलग तौर पर किर्गिस्तान व मिस्र के राष्ट्रपतियों की पत्नियों के साथ विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इससे लोगों के बीच समझ और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया गया।

अंत में वांग यी ने कहा कि इस साल चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ है और चीन में 15वीं पंचवर्षीय योजना का पहला साल है। चीनी लोग सीपीसी के नेतृत्व में मजबूत समाजवादी देश बनाने और चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। शी चिनफिंग की वर्तमान यात्रा ने लोगों के लिए खुशी, राष्ट्र के लिए पुनरुत्थान, मानवता के लिए प्रगति और दुनिया के लिए सद्भाव की तलाश में सीपीसी का मूल मिशन भी दिखाया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/