एससीओ बंदरगाह आर्थिक सहयोग केंद्र थ्येनचिन में स्थापित
बीजिंग, 3 सितंबर (आईएएनएस)। चीन के थ्येनचिन शहर में चीन-शांगहाई सहयोग संगठन (एससीओ) बंदरगाह आर्थिक सहयोग केंद्र गुरुवार को औपचारिक रूप से स्थापित किया गया।
इस केंद्र का उद्देश्य एससीओ सदस्य देशों के बीच बंदरगाह संसाधनों को साझा करना, एक-दूसरे के पूरक बनना और साझा विकास करना है, ताकि 'बेल्ट एंड रोड' का उच्च गुणवत्ता वाले निर्माण और पेइचिंग-थ्येनचिन-हपेइ में उच्च स्तरीय खुलापन में योगदान किया जा सके।
थ्येनचिन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एवं शिपिंग सेवा केंद्र में स्थापित यह एससीओ बंदरगाह आर्थिक सहयोग केंद्र तीन प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित होगा। पहला, बंदरगाह सीमा शुल्क निकासी मॉडलों में नवाचार और उन्नयन को बढ़ावा देना। दूसरा, समुद्री मामलों में अंतर्राष्ट्रीय खुलेपन और सुविधाजनक सहयोग को गहरा करना। तीसरा, बंदरगाह एवं शिपिंग उद्योग की गुणवत्ता बढ़ाना, तथा एससीओ देशों एवं 'बेल्ट एंड रोड' से जुड़े देशों के साथ बंदरगाह सहयोग सेवा नेटवर्क को लगातार मजबूत करना।
वर्ष 2025 के सितंबर में स्थापित चीन-एससीओ हरित उद्योग सहयोग मंच, डिजिटल अर्थव्यवस्था सहयोग मंच तथा व्यावसायिक एवं तकनीकी शिक्षा सहयोग केंद्र के साथ, थ्येनचिन ने अब औपचारिक रूप से 'दो मंच, दो केंद्र' की नई संरचना स्थापित कर ली है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/