×

satish kaul: बीआर चोपड़ा की महाभारत में इंद्रदेव का किरदार निभाने वाले सतीश कौल ने दुनिया को कहा अलविदा

 

मनोरंजन की दुनिया में इन दिनों एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही है। बीते दिन मशहूर यूएस रैपर डीएमएक्स का निधन हो गया है। अब खबरें सामने आ रही हैं कि आज सुबह यानी 10 अप्रैल को मशहूर टीवी शो महाभारत में इंद्रदेव का किरदार निभाने वाले अभिनेता सतीश कौल का निधन हो गया है। आज उन्होंने इस दुनिया का अलविदा कह दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीआर चोपड़ा की महाभारत में इंद्रदेव का किरदार निभाने वाले अभिनेता सतीश कौल का निधन हो गया है। वो पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज चल रहा था। इसके अलावा खबरों में कहा जा रहा है कि सतीश कौल कोरोना वायरस की चपेट में भी आ चुके थे। जिसकी वजह से उनका निधन हो गया है। अभिनेता सतीश कौल को बी आर चोपड़ा की महाभारत में इंद्र देवता का किरदार निभाते हुए देखा गया था। जो काफी ज्यादा मशहूर है। इस मशहूर किरदार को निभाने के बाद भी अभिनेता सतीश कौल पिछले काफी समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। यहां तक कि उनके पास खुद का इलाज करवाने के लिए भी पैसे नहीं थे। इसी दौरान अभिनेता को कोरोना वायरस से संक्रमित भी पाया गया था। हालांकि इसकी चपेट में आने के बाद अब अभिनेता इस दुनिया में भी नहीं रहे हैं। पिछले दिनों अभिनेता सतीश कौल को लेकर खबरें सामने आई थी कि वो एक वृद्धा आश्रम में है लेकिन बाद में खुद सतीश कौल ने बताया कि वो लुधियाना में एक किराए के घर में रह रहे हैं। सतीश कौल साल 2011 में मुंबई से पंजाब आए आ गए थे। सतीश कौल उन अभिनेताओं की लिस्ट में आते हैं जिन्होंने हिंदी और पंजाबी भाषा की करीब 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

satish kaul: बीआर चोपड़ा की महाभारत में इंद्रदेव का किरदार निभाने वाले सतीश कौल ने दुनिया को कहा अलविदा

Ira Khan: नुपुर को डेट कर रही आमिर खान की बेटी इरा खान, दिखी स्ट्रॉन्ग बॉडिंग

Rahul Vaidya: बिग बॉस 14 के बाद अब इस शो में नजर आएंगे राहुल वैद्य